विस्तार
बॉलीवुड की हीरोइनों ने अपनी खूबसूरती और अदाकारी से खूब नाम कमाया है। इन हीरोइनों के ग्लैमरस, बोल्ड लुक, और समंदर किनारे की तस्वीरें खूब सुर्खियां बटोरती हैं। फुल अपडेट होकर ही ये घर से कहीं बाहर निकलती हैं, इसीलिए कैमरे की निगाह से भी बच नहीं पातीं। वहीं बॉलीवुड की कुछ ऐसी भी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने बोल्ड और मेकअप वाले लुक से नहीं, बल्कि साधारण लुक से दर्शकों का दिल जीता है।
इनकी एक साधारण तस्वीर, खूबसूरती के बनाए गए सारे पैमानों को तोड़ती हुई नजर आती है। इन पर साधारण लुक भी उतना ही जंचता है जितना बोल्ड लुक। फिरकी ने यहां ऐसी ही 10 हीरोइनों की लिस्ट बनाई है। अगर आपके जेहन में भी किसी का नाम हो हमारे कमेंट्स बॉक्स में साझा करें।
'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'सोनाली केबल' में नजर आईं तेलुगू ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड में भी धमाल मचा चुकी हैं। रिया ने अपने करियर वीजे के तौर पर स्टार्ट किया था। ये एक्ट्रेस ज्यादातर अपनी बोल्ड फोटोशूट की वजह से चर्चा में रहती है। लेकिन इस खूबसूरत एक्ट्रेस के साधारण लुक पर भी लोग जान देते हैं। रिया का सिंपल लुक भी लोगों के दिलों पर कहर ढाता है। चंचल अदाओं वाली इस एक्ट्रेस को फिल्म सोनाली केबल से खास पहचान मिली थी।
यामी गौतम की खूबसूरती किसी से छिपी नहीं है। एक हंसी से लोगों के दिलों को ठंडक पहुंचाने वाली इस एक्ट्रेस की पैदाइश भी हिमाचल की ठंडी वादियों में हुई। करियर की शुरुआत दूरदर्शन के धारावाहिक 'चांद के पार चलो' से हुई। यामी को खास पहचान फेयर एंड लवली के ऐड से मिली। यामी गौतम अब फिल्मों की ओर बढ़ चली हैं। हाल ही में यामी फिल्म काबिल में रितिक के अपोजिट नजर आई थीं।
परिणीति चोपड़ा को लोग प्यार से परी भी कहते हैं। वे अपना करियर इंवेस्टमेंट बैंकिग में बनाना चाहती थीं लेकिन खूबसूरती और अदाकारी उन्हें एक्टिंग की दुनिया में खींच लाई। परिणीति ज्यादातर सिंपल लुक में ही नजर आती हैं। इन पर साधारण लुक काफी सूट करता है।
मावरा हुकैन की फिल्म 'सनम तेरी कसम' तो आपने देखी ही होगी। एक इनोसेंट चेहरा, गोल आंखें और सहमी हुई आवाज ने न सिर्फ फिल्म के हीरो को दीवाना बनाया बल्कि थियेटर में भी दीवानों की फौज खड़ी कर दी। मावरा पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। फिल्म 'सनम तेरी कमस' में इनका सिंपल लुक देखने को मिला था। सूट-सलवार और चुन्नी में इस एक्ट्रेस ने कई लोगों के दिलों पर छुरियां चला दी थीं। न कोई मेकअप न ही ग्लैमरस लुक, फिर भी मावरा अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हुईं।
जेनेलिया डीसूजा बॉलीवुड की गिनी-चुनी फिल्मों में दिखी हैं। लेकिन इन्होंने ने अपनी क्यूटनेस के दम पर कई फॉलोवर्स बनाए हैं। जेनेलिया अब रितेश देशमुख की बीवी हैं। दोनों को ही क्यूट कपल का टैग मिला हुआ है।
डायना पेंटी को फिल्म कॉकटेल में आपने देखा होगा। कॉकटेल में इन्होंने दो बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया था। इनके साथ दीपिका जैसी बोल्ड एक्ट्रेस भी थीं। लेकिन डायना का साधारण लुक दीपिका की बोल्डनेस पर भारी पड़ा था। फिल्म में डायना ने काफी तारीफ बटोरी थी।
अनुष्का हर एक लुक में भाती हैं, यूं ही नहीं भारत के दिग्गज क्रिकेटर के दिल की धड़कन बनी हैं। लेकिन अनुष्का बिना मेकअप के भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं। फिल्म जब तक है जान, सुल्तान और एन एच 10 जैसी फिल्मों को अनुष्का ने अपने साधारण लुक की बदौलत ही कामयाब बनाया।
सुपर क्यूट आलिया तो मेकअप न भी करें तो भी क्यूट दिखती हैं। इनके चेहरे से ही क्यूटनेस टपकती है। आलिया ने कई फिल्मों को साधारण लुक देकर ही सफल बनाया है। जैसे 'हाईवे' 'उड़ता पंजाब' इन फिल्मों में आलिया रफ लुक में दिखीं थीं, लेकिन फिल्में खूब चलीं।
कैटरीना के जलवे और अदाकारी से हर कोई वाकिफ है। कैटरीना अक्सर कहीं पब्लिक प्लेस पर स्पॉट होती हैं तो उनका साधारण लुक भी देखने को मिलता है। बिना मेकअप के भी कैटरीना की बोल्डनेस और खूबसूरती ऐसे ही बरकरार रहती है।
श्रुति हासन की खूबसूरती के आगे कई हसीनाएं फेल हैं। इस एक्ट्रेस ने भी अपने साधारण लुक से कईयों के दिलों पर छुरियां चलाई हैं।