विस्तार
बॉलीवुड की हीरोइनें अपने अलग-अलग लुक से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। किसी एक्ट्रेस को जींस-कुर्ते में पसंद किया जाता है तो किसी को सलवार, चुन्नी और साड़ी में। वहीं कुछ अदाकाराएं ऐसी हैं जो पर्दे पर ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। इनके इस लुक को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
हाथों में आलता और मेंहदी, माथे पर बड़ी बिंदी और पारंपरिक परिधान में सज-धजकर जब ये अदाकाराएं नृत्य करते हुए पर्दे पर दिखीं तो इनमें साक्षात देवी और दुर्गा नजर आईं। इन हीरोइनों ने अपने साधारण लुक को शानदार आउटफिट देकर एक अलग आयाम दिया। इनके लुक को दर्शकों ने खूब पसंद किया और तारीफ में कसीदे भी पढ़े।
यहां फिरकी टीम ने 10 हीरोइनों की लिस्ट बनाई है जो अपने ट्रेडिशनल लुक से खूब चर्चे में रहीं।
विद्या बालन बॉलीवुड की एक सफल अभिनेत्री हैं। इन्होंने अपने पारंपरिक लुक से कईयों पर बिजली गिराई है। विद्या जब फुल बंगाली लुक में पर्दे पर दिखती हैं तो किसी देवी से कम नहीं लगतीं।
सोनम कपूर अक्सर अपने लुक और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं, लेकिन एक दो फिल्मों में इन्होंने ट्रेडिशनल लुक में भी खूब चर्चे बटोरे हैं। फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में इनके पारंपरिक लुक का जलवा देखने को मिला था।
दीपिका का ट्रेडिशनल लुक एपिक है। बाजीराव मस्तानी से लेकर चेन्नई एक्सप्रेस में इनके लुक का जलवा दिखा था। सज-धज कर ये एक्ट्रेस भी किसी अप्सरा से कम नहीं लगती।
बिपाशा कई हॉरर फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अपनी सेंसुअल अदाओं और तराशे हुए जिस्म के लिए मशहूर बिपाशा कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। लेकिन जब ट्रेडिशनल आउटफिट की बात हो तो बिपाशा का नाम टॉप 10 में जरूर आत है। इनकी आंखों और चेहरे का आकर किसी देवी की तरह है, सज-धज कर इनके इस लुक में और निखार आ जाता है।
बॉलीवुड की देसी गर्ल अब हॉलीवुड की क्वीन भी है। हाल ही में आई फिल्म बाजीराव मस्तानी में प्रियंका का लुक काफी लोगों ने पसंद किया। फिल्म में 'काशी' के रोल में ये मराठी लुक में दिखी थीं। इनके परिधान और साज-सच्चा इतनी शानदार थी कि कई लोगों ने इस लुक को कॉपी भी किया।
क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट किसी भी लुक में अच्छी लगती हैं। लेकिन फिल्म 2 स्टेट में आलिया जब तमिल लुक में दिखीं तो लोगों के मुंह से सीटियां और हाथ से तालियां जरूर निकलीं।
तमन्ना भाटिया साउथ की एक्ट्रेस हैं। लेकिन बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में आई फिल्म बाहुबली में भी इनकी झलक दिखी थी। साउथ की कई फिल्मों में अपने लुक से लोगों का दिल जीत चुकी ये एक्ट्रेस पारंपरिक लुक में बेहद पसंद की जाती है।
माधुरी दीक्षित अपनी खूबसूरती और लुक से आज भी कई हीरोइनों को पीछे छोड़ने का मद्दा रखती हैं। फिल्म देवदास में इस एक्ट्रेस ने अपने लुक से कईयों को घायल किया था।
अनुष्का शेट्टी की खूबसूरती के बारे में बताने की जरूरत नहीं। चेहरे का आकार ऐसा कि जैसे कोई देवी हो। ज्यादातर देवियों को ऐसा ही लुक दिया जाता है।
ऐश्वर्या राय ऐसे ही मिस वर्ल्ड नहीं रहीं, इनके अंदर वो बात थी जो हर किसी में नहीं होती। ऐश्वर्या राय का ट्रेडिशनल लुक फिल्म देवदास में दिखा था। इनके इस लुक को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। फिल्म देवदास के गाने 'बैरी पिया' में गहने से लदीं, सफेद साड़ी में नृत्य करते हुए ऐश स्वर्गलोक से उतरी अप्सरा की तरह लग रही थीं।