विस्तार
आप बॉलीवुड के ऐसे तो बहुत से स्टार्स जानते होंगे जो सच्चे प्यार की तलाश में गर्लफ्रेंड्स बदलते रहते हैं, लेकिन बॉलीवुड में ऐसे भी स्टार हैं जो सच्चे साथी की तलाश में कई बार अपने जीवनसाथी को बदल चुके हैं। ये हैं वो स्टार्स जिन्होंने एक सच्चे जीवन साथी की तलाश में एक नहीं दो नहीं बल्कि 3 या उससे ज्यादा शादियां की..
'थ्री इडियट' फिल्म बनाने वाले विधु विनोद चोपड़ा को भी अपना सच्चा प्यार ढूढ़ने के लिए कई शादियां करनी पड़ी। विधु ने सबसे पहले रेनू सलूजा से शादी की थी जो एक एडिटर थीं। विधु की रेनू के साथ शादी सफल नहीं रही और जल्द ही दोनों अलग हो गये। उनके बाद उन्होंने शबनम सुखदेव से शादी की जो एक शॉर्ट फिल्म मेकर हैं, शबनम में भी उनको सच्चा साथी नहीं मिल पाया।
शबनम के बाद विधु ने अनुपमा चोपड़ा से शादी की जो कि एक जानी मानी फिल्म समीक्षक हैं।
दत्त खानदान का ये चिराग जिंदगी भर विवादों से घिरा रहा है। संजय दत्त ने जिंदगी में जितने उतार चढ़ाव देखे हैं, शायद ही किसी और स्टार ने देखे होंगे। संयज दत्त ने जीवन में तीन बार शादी के बंधन में बंधे। संजय की पहली पत्नी रिचा शर्मा एक एक्ट्रेस थीं, जो ब्रेन ट्यूमर की बीमारी के चलते दुनिया को अलविदा कह गईं।
उसके बाद संजय ने रिया पिल्लई का हाथ थामा, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल पाया और दोनो अलग हो गये। इसके बाद संजय ने साल 2008 में मान्यता के साथ शादी की।
फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ राय कपूर को भी अपना सच्चा साथी ढूंढने के लिए तीन शादियां करनी पड़ी है। इस समय सिद्धार्थ फिल्म अदाकारा विद्या बालन के साथ हैं। लेकिन विद्या उनकी पहली बीबी नहीं हैं। विद्या से पहले सिद्धार्थ ने 2 शादियां और की हैं।
सिद्धार्थ की पहली बीबी उनकी बचपन की दोस्त आरती बजाज थीं। अपनी पहली शादी टूटने ने बाद सिद्धार्थ ने दूसरी शादी टीवी प्रोड्यूसर कविता से, लेकिन ये शादी भी जल्द ही टूट गयी। इसके बाद उनकी मुलाकात विद्या बालन से हुई जिनके साथ उन्होंने साल 2012 में शादी की थी।
इनकी पहली वाइफ का नाम जेन क्लेरी था इनके साथ ये रिस्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया। दूसरी पत्नी का नाम इनाया था लेकिन ये रिस्ता भी टूट गया। बाद में लकी अली ने तीसरी शादी एक ब्रिटीश मॉडल से की।
बॉलीवुड में किशोर दा के बारे के बारे में तो सब जानते हैं कि वो कितने खुशमिजाज और टैलेंटेड थे। किशोर दा को भी अपना सच्चा प्यार पहली बार में नहीं मिला। किशोर कुमार ने अपने जीवन में 4 शादियां की। उन्होंने पहली शादी रूमा गुहा से की जो बंगाली सिंगर और एक्टर्स थी।
उसके बाद उनको बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस मधुबाला से प्यार हुआ, जो जल्द ही दुनिया छोड़कर चली गयीं। मधुबाला के बाद किशोर कुमार ने योगिता बाली से शादी की जो सफल नहीं रह पायी और आखिर में किशोर कुमार ने लीना चंदावरकर से शादी की जो उनके साथ अन्त तक रहीं थीं।
अभी-अभी भारत की नागरिकता लेने वाले पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी भी 3 शादियां कर चुके हैं। अदनान ने पहली शादी फ़िल्म ‘हीना’ की लीड एक्ट्रेस ज़ेबा बख़्तियार से की थी। ज़ेबा बख़्तियार से शादी टूटने के बाद अदनान ने दुबई की सबाह गलादेरी के साथ शादी की जो जल्द ही टूट गयी। आखिर में अदनान ने रोया फरयाबी से शादी की, जो कि अभी तक उनके साथ हैं।
ये तो रही बॉलीवुड सितारों की बातें लेकिन आज कल तो आम लोग भी इस मामले में पीछे नहीं हैं।