Home Bollywood 7 Akshay Kumar Famous Affair

अक्षय कुमार के 7 चर्चित अफ़ेयर! चौथे के बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे

Updated Wed, 31 Aug 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार के 7 चर्चित अफ़ेयर! चौथे के बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे
विज्ञापन

विस्तार

खिलाड़ियों के खिलाड़ी अक्षय कुमार लड़कियों के मामले में भी खिलाड़ी रहे हैं। उनके बहुत सी बॉलीवुड हीरोइनों के साथ अफ़ेयर रहे हैं। चलिए उनके कुछ चर्चित चक्करों पर एक नज़र डालते हैं।

  1. पूजा बत्रा 

ये तब की बात है जब अक्की की बॉलीवुड में एंट्री भी नहीं हुई थी। उस समय पूजा एक टॉप मॉडल थीं। उस दौरान ये दोनों संपर्क में आये। कहा जाता है कि बॉलीवुड की बड़ी पार्टियों में पूजा की वजह से ही अक्षय को एंट्री मिल जाती थी। हालांकि ये सब ज़्यादा नहीं चला और समय के साथ दोनों अलग हो गए।

2. आएशा झुलका  

लिस्ट में अगली हैं आएशा झुलका। अक्षय की सुपर हिट फ़िल्म खिलाड़ी में दोनों ने एक साथ काम किया। जल्द ही दोनों के अफ़ेयर की चर्चा पूरे बी-टाउन में होने लगी।

3. रवीना टंडन 

अक्षय कुमार और रवीना टंडन का अफ़ेयर काफी समय तक चर्चा में रहा। 1994 में मोहरा फ़िल्म की शूटिंग के दौरान दोनों ने प्यार की पींगे बढ़ानी शुरू कर दीं। कुछ लोगों का कहना है कि दोनों ने गुपचुप शादी भी कर ली थी। पर इसे दोनों ने कभी नहीं माना। एक इंटरव्यू के दौरान रवीना ने कहा कि अक्षय और उन्होंने सगाई कर ली थी। अक्षय ने उनके साथ शादी करने का वादा भी किया था पर बाद में उन्हें चीट किया। उनके साथ रहते हुए भी अक्षय के कई और अफ़ेयर रहे। ऐसे में ये कहानी ज़्यादा लम्बी खिंच नहीं सकी।

4. रेखा 

सुन के हैरानी होती है पर बॉलीवुड में ये किस्सा बहुत मशहूर है। खिलाड़ियों का खिलाड़ी फ़िल्म की शूटिंग के दौरान रेखा और अक्षय दोनों के बीच की करीबियां काफ़ी चर्चित थीं। बताया जाता है कि रेखा अक्षय को काफ़ी पसंद करने लगी थीं और जब रवीना को इस बार का पता चला जो कि उस समय अक्की की गर्ल फ्रेंड थीं, उन्होंने रेखा से दूर हो जाने को कहा।

5. शिल्पा शेट्टी

एक साल तक इस अफ़ेयर की चर्चा पूरे बॉलीवुड और मीडिया में रही। पर शिल्पा को जल्द ही पता चल गया कि अक्षय एक ही समय पर उनके और उनकी बेस्ट फ्रेंड ट्विंकल के साथ हैं। ऐसे में उन्होंने खुद को अक्षय से दूर कर लिया। काफी समय तक दोनों साथ नहीं दिखे पर अब दोनों के बीच सब ठीक है। ये दोनों ही पुरानी बातों को भुला चुके हैं.

6. ट्विंकल खन्ना

काफ़ी लोगों के साथ नाम जुड़ने के बाद आखिरकार अक्षय ने अपनी गर्ल फ्रेंड ट्विंकल खन्ना से 2001 में शादी कर ली। इस शादी में दोनों के करीबी मित्र ही शामिल हुए। दोनों आज एक साथ काफ़ी खुश हैं।

7. प्रियंका चोपड़ा

अक्की खुद को शादी के बाद ज़्यादा समय तक नहीं रोक सके और उनका नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ जुड़ने लगा। अंदाज़, मुझसे शादी करोगी, ऐतराज़ और वक़्त जैसी फ़िल्में दोनों ने कीं। पर जल्द ही ट्विंकल को इस बारे में पता चल गया और उन्होंने इन दोनों के साथ काम करने पर रोक लगा दी। और ये रोक आज तक कायम है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree