विस्तार
शाहरुख अपनी शुरुआती फिल्मों से ही हिट रहे। उन्हें हिट बनाने में राज का ज्यादा रोल था। उनके फिल्मों की कहानी भी कुछ ऐसी थी कि उन्हें दूसरे की ही मंगेतर पसंद आती थीं। शाहरुख की पहली फिल्म दीवाना में भी कुछ ऐसा ही किस्सा था। हालिया फिल्म जब हैरी मेट सेजल अगर आपने देखी हो तो उसमें भी उन्हें दूसरे की लुगाई पसंद आई। ऐसे किरदारों ने भी शाहरुख को हिट कर दिया।
ऐसी कई फिल्में हैं जिनमें शाहरुख अगर दूसरे की लुगाई न पसंद करते तो फिल्म की एंडिंग हैपी न होती। और शाहरुख इतने सुपरहिट न बन पाते। खैर, यहां बात शाहरुख की नहीं बल्कि उनके किरदारों की हो रही है। जिन्होंने फिल्मों में उन हीरोइन्स को अपना बनाया है जो किसी दूसरे की मंगेतर थीं। चेक कीजिए लिस्ट।
साल 2017 में रिलीज हुई शाहरुख और अनुष्का की फिल्म जब हैरी मेट सेजल को अच्छा रिस्पॉन्स भले न मिला हो लेकिन इस फिल्म में शाहरुख दूसरे की मंगतेर को अपना बनाने में कामयाब होते हैं। फिल्म की कहानी अंगूठी पर आधारित है। फिल्म ने कमाई तो की लेकिन इसका जादू न चल पाया।
ये फिल्म भी बहुत चली। आज भी लोग इसे देखते हैं। फिल्म में मिलना बिछड़ना और फिर मिल जाना दिखाया गया है। काजोल की शादी सलमान खान से होने वाली रहती है तभी शाहरुख की एंट्री हो जाती है। इस फिल्म में भी सलमान की मंगेतर को शाहरुख चुरा ले जाते हैं।
इस फिल्म में शाहरुख खान बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की मंगेतर यानी माधुरी दीक्षित को चुरा ले जाते हैं। राहुल और पूजा नाम के किरदारों की मुलाकात डांस स्टूडियो में होती है। जहां से दोनों के बीच प्रेम की शुरुआत होती है। लेकिन पूजा की सगाई उसके बचपन के दोस्त अजय (अक्षय कुमार) से हो रखी है। ऐसे में SRK का जादू फिर चलता है और राहुल को उसकी हीरोइन मिल जाती है।
शाहरुख और महिमा चौधरी की जोड़ी इस फिल्म में कमाल कर गई। फिल्म सुपरहिट हुई और ये जोड़ी भी। लेकिन इस फिल्म में भी शाहरुख को दूसरी की लुगाई ही पसंद आई और चुरा ले गए।
प्रीति जिंटा की शादी मनोज वाजपेयी से तय हो चुकी होती है। प्रीति पाकिस्तान से भारत आती हैं। उनकी मुलाकात होती है शाहरुख से। दोनों की दोस्ती होती है। फिर प्यार होता है। फिल्म में बहुत खूबसूरत प्रेम कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में भी शाहरुख किसी दूसरे की मंगेतर को अपनाते हैं।
90 के जमाने का ऐसा कोई नहीं होगा जिसने इस फिल्म को न देखा हो। शाहरुख की पॉपुलर फिल्मों में से एक है। आज भी लोग इस फिल्म को देखते हैं। इस फिल्म में भी शाहरुख को दूसरे की मंगेतर ही पसंद आई थी। शाहरुख और काजोल की जोड़ी इसी फिल्म के बाद हिट हो गई।
फिल्म दीवाना शाहरुख की पहली फिल्म थी। फिल्म में उनका नाम राज नहीं बल्कि 'राजा' था। इस फिल्म में भी शाहरुख को काजल (दिव्या भारती) से प्यार हो जाता है। लेकिन काजल किसी और की पत्नी रहती हैं। हालांकि शाहरुख को इस बात की खबर नहीं रहती है। जो भी हो शाहरुख खान को इन्ही किरदारों ने हिट बना दिया।
spotboye