विस्तार
महाभारत की सत्यवती की तरह लगता है कि बी-टाउन की इन हीरोइनों को मिला है चिर यौवन का वरदान, बढ़ती उम्र के साथ ये होती जा रही हैं और जवान। इन्हें देखकर लगता है कि प्रकृति के नियम इन पर लागू नहीं होते। शायद ऊपरवाला भी इन्हें ऐसे ही जवान देखते रहना चाहता है। यहां हमने 9 हीरोइनों की लिस्ट बनाई है, जिनकी उम्र थम सी गई है। अगर आपके जेहन में भी किसी का नाम हो तो हमारे कमेंट्स बॉक्स में साझा करें।
50 की उम्र में भी माधुरी धक धक गर्ल ही लगती हैं। इन्होंने अपने आप को ऐसे मेंटेंन किया है कि लाखों लड़कियों की ये प्रेरणाश्रोत हैं। फिल्मों में तो अब ये नजर नहीं आतीं लेकिन ऑनलाइन डांस क्लासेज चलाती हैं।
श्रीदेवी 54 की उम्र में भी फिट और खूबसूरत दिखती हैं। फिल्मों भी नजर आती हैं।
मलाइका अरोड़ा खान 43 साल की हैं। लेकिन इनके आगे इनसे छोटी हीरोइनें भी पानी भरती हैं। इनकी हॉटनेस का अंदाजा इसी लगा लीजिए कि आइटम डांसरों की अगर लिस्ट बनाई जाए तो ये टॉप पर जगह कब्जा लेंगी।
हेमा मालिनी 68 साल की हैं, लेकिन लगती नहीं हैं। इनको सही टाइटल दिया गया- ड्रीम गर्ल।
42 की उम्र में प्रीती जिंटा आज भी क्यूट लगती हैं। इनके गालों पर पड़ने वाला डिंपल इनकी खूबसूरती और बढ़ा देता है।
काजोल 43 की हो चुकी हैं। जैसे जैसे ये उम्रदराज हो रही हैं, और निखरती जा रही हैं।
करिश्मा कपूर भी 43 साल की हैं और दो बच्चों की मां हैं। लेकिन अगर किसी को न बताया जाए तो कोई भी इस बात से इंकार करेगा। ये हैं ही इतनी खूबसूरत।
42 की शिल्पा शेट्टी की खूबसूरती किसी से छिपी नहीं है। योगा की ये बड़ी फैन हैं और नियमित रूप से योगा करती हैं।
43 की उम्र भी ऐश्वर्या राय बच्चन अपने चाहने वालों के दिलों पर अपनी खूबसूरती से छुरियां चला रही हैं। अगर इनकी उम्र की लेडीज की विश्व सुंदरी वाली प्रतियोगिता करा दी जाए तो कसम ये एक बार और खिताब अपने नाम ले जाएंगी।