विस्तार
बॉलीवुड के स्टार अर्जुन कपूर इस साल अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। यूं तो इस हीरो को अपनी पहचान फिल्म 'इश्कजादे' से मिली लेकिन उससे पहले भी अर्जुन कई फिल्मों में साइड रोल में दिखे थे। पेश हैं आज के अर्जून के बारे में कुछ अनोखी बातें-
दिलचस्प बात यह है कि अर्जुन कपूर पहले सलमान की छोटी बहन अर्पिता के ब्वॉयफ्रेंड थे। लेकिन पर्सेनल प्रॉब्लम्स की वजह से उनका रिश्ता अधिक नहीं चला।
आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन बॉलीवुड में आने से पहले अर्जुन कपूर का वजन 140 किलो था। अर्जुन फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास की सीट में फिट नहीं हो पाते थे, इसलिए ये हमेशा बिजनस क्लास में ही सफर करते थे। इसके बाद सलमान खान ने उन्हें फिट करने का बीड़ा उठाया और अर्जुन 'आज का अर्जुन' बन गए।
अर्जुन ने अपने करियर की शुरूआत सहायक निर्देशक के रूप में फिल्म 'कल हो ना हो' से की थी। इसके बाद फिल्म 'सलाम-ए-इश्क: अ ट्रिब्यूट टू लव' में भी उन्होंने सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। फिल्म 'नो एंट्री' और 'वांटेड' में उन्होंने सहयोगी निर्माता के तौर पर काम किया। अभिनेता के तौर पर उन्होंने फिल्म 'इश्कजादे' से शुरूआत की थीा इस फिल्म में उन्हें काफी सराहा गयाा।
अर्जुन कपूर को बीते दिनों कई बार मलाइका के घर से देर शाम बाहर निकलते स्पॉट किया गया था। अरबाज से अलगाव के बाद मलाइका अपने बेटे अरहान के साथ मुंबई में Tuscany Heights में रह रही हैं। खास बात यह रही है कि मलाइका और अरबाज अपने रिश्ते को लेकर अब तक चुप रहे हैं।
अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' तो आपने देख ली होगी। लेकिन इस फिल्म के ट्रेलर ने रणवीर को रुला दिया था। रणवीर सिंह ने ट्वीट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, ‘तुझे रोता हुआ देख मुझे भी रोना आता है बाबा, वो बस तेरी हाफ बनना चाहती है, ओके फाइन, बाकी हाफ मैं बन जाऊंगा, तू बस रोना मत।’
इस ट्वीट का जवाब देते हुए अर्जुन कपूर ने कहा, ‘तू मेरा भाई है, वो मेरी जान…अपने भाई के लिए मैं अपनी जान भी दे सकता हूं पगले, तू फुल और फाइनल बस मेरा है।’
एक और खास बात यह कि अर्जुन कपूर बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान को अपना आइडल मानते हैं। यही नहीं, अर्जुन को बॉलीवुड में लाने का श्रेय भी सलमान को जाता है। उन्होंने ही मोटे, भारी-भरकम अर्जुन को ट्रेन किया और सुगठित शरीर वाला ‘मोस्ट वांटेड मुंडा’ बनाया। जबकि हाल ही एक इवेंट में सलमान ने अर्जुन को इग्नोर किया था। यही नहीं, अर्जुन भी इस दौरान सलमान से बचते नजर आए।