विस्तार
शादी के मामले में बॉलीवुड का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। उंगली में गिने चुने जाने वाले कलाकार ही अपनी शादियों को बचाने में कामयाब रहे हैं। ज्यादातर की जिन्दगी के लिए एक शादी कम पड़ जाती है। बॉलीवुड में जितनी आसानी से कलाकार शादी करते हैं उससे ज्यादा आसानी से तलाक देकर किनारे भी हो लेते हैं। लेकिन कुछ एक लोग ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने शादी के बाद दोबारा शादी करने की गलती नहीं की। एक ही शादी में समझ में आ गया कि शादी बनाम सिंगल में कौन सी जिन्दगी बेहतर रहती है। ऐसे ही लोगों के बारे में आज आपको बता रहे हैं।
मनीषा कोइराला ने साल 2010 में नेपाली बिजनेसमेन से शादी की। 2 साल तक तो सब कुछ ठीक था लेकिन 2012 में दोनों के तलाक की खबर से बॉलीवुड शॉक्ड हो गया। 2012 में तलाक के बाद मनीषा ने दोबारा शादी नहीं की।
कल्कि और अनुराग कश्यप ने एक वक्त में खूब सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन शादी के कुछ ही समय के बाद अनुराग के एक और अफेयर की खबर से अखबार भर गये। 2015 में दोनों की शादियां कर ली। अनुराग की खबरें तो आज भी सुनने में आती हैं लेकिन कल्कि कोचिन तो आज तक सिंगल है।
संगीता के अफेयर की खबरें सलमान खान के साथ भी उड़ी थी। लेकिन दंबग खान से अलग होने के बाद संगीता ने मोहम्मद अजहरूद्दीन का हाथ थामा था। लेकिन अजहरूद्दीन से साल 2010 में अलग हो गईं। तब से सिंगल ही हैं।
पूजा ने मुंबई के एक रेस्टोरेंट ओनर संग शादी की थी। लेकिन 2014 में वो भी अलग हो गई थी। उसके बाद किसी पर भरोसा नहीं किया।
सैफअली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह ने 1991 में शादी की थी। 13 साल तक साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए, उसके बाद से अमृता अपना परिवार संभाल रही हैं।
ऋतिक और सुजैन अलग होने के बाद से अकेले हैं। ऋतिक और कंगना के अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।