विस्तार
सलमान खान या जॉन अब्राहिम जब पब्लिक में आते हैं तो लड़के और लड़कियां जैसे पागल से हो जाते हैं। यहां तक कि लड़कियां उनसे शादी करने तक का सपना देखती हैं..लेकिन क्या ऐसा हो सकता है कि एक स्टार अपने फैन से शादी ही कर ले! आप कहेंगे ना, ऐसा नहीं हो सकता है। लेकिन बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने अपने फैन्स से शादी कर उनकी ज़िन्दगी में चार चाँद लगा दिए।
आज हम अपने इस स्पेशल सेक्शन में आपको बता रहे हैं बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जिन्होंने शादी की अपने सबसे बड़े फैन से..
6 साल की उम्र में राज कपूर की फिल्म ‘बॉबी’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली डिंपल कपाड़िया राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थी। अभी डिंपल की फिल्म ‘बॉबी’ रिलीज भी नहीं हुई थी कि एक दिन राजेश ने खुद ही डिंपल को प्रपोज कर दिया। डिंपल ने महज 16 साल की उम्र में 1973 में राजेश खन्ना के साथ शादी रचा ली थी।
ईशा और भारत की लव स्टोरी आपको थोड़ी फ़िल्मी लगेगी, क्योंकि ईशा और भारत की जोड़ी तो बचपन में ही बन गई थी। ईशा और भारत स्कूल के दोस्त हैं, भारत को 13 साल की उम्र से ही ईशा पर क्रश था। वह उसी समय से ईशा के दीवाने थे। इसके बाद ईशा ने अपने सबसे बड़े फैन भारत को अपना हमसफ़र चुना, और 2012 में उनके साथ शादी रचाई...
बीते जमाने की खूबसूरत अभिनेत्री मुमताज की शादी उनके फैन्स के लिए किसी शॉक से कम नहीं थी। लंदन बेस्ड बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी के बाद मुमताज ने फिल्मी करियर छोड़ दिया। मयूर माधवानी मुमताज़ के बहुत बड़े फैन थे। मयूर ने मुमताज की खूबसूरती देखकर उनसे शादी की।
जितेंद्र से शादी करने से पहले शोभा एक एयर होस्टेस थीं। शोभा अपने आप को जितेंद्र का सबसे बड़ा फैन बताती हैं। शोभा का जितेंद्र से शादी करने का सपना 1974 में पूरा हुआ और आज उनके 2 बच्चे भी हैं जिनका नाम है एकता कपूर और तुषार कपूर।
सायरा बानो और दिलीप की प्रेम कहानी तो बॉलीवुड की सबसे चर्चित कहानीयों में से एक है। सायरा ने अपने एक इंटरव्यू में खुद यह बात कही थी कि वह 12 साल की उम्र से दिलीप कुमार की फैन हैं। सायरा की ज़िन्दगी में उनका एक ही मकसद था कि वह दिलीप कुमार से शादी करें। और एक दिन दिलीप ने खुद ही शादी के लिए सायरा को प्रपोज किया। आज इनकी शादी को इतने साल हो गए हैं और इनका प्यार ऐसा है कि दिलीप जी उनके बिना एक पल भी नहीं रह सकते...