विस्तार
मानुषी छिल्लर ने मात्र 2 सालों में खुद को इतना ग्रूम किया कि आज उन्हें पूरी दुनिया जानती है। 2 साल पहले की और अभी की मानुषी में जमीन आसमान का अंतर है। वैसे ही कुछ एक्टर्स और एक्ट्रेस हैं जो फिल्मों में आने से पहले बिलकुल अगल दिखते है। लेकिन बॉलीवुड में कदम रखते ही उनकी शख्सियत इतनी निखरी की आज बुलंदियों पर है।
ये स्टार्स फिल्मों में जितने अच्छे दिखते हैं, पहले एकदम अलग दिखते थे। देखिए ये स्टार्स कितने बदल गए। इनकी पुरानी तस्वीरें देखकर आप भी एक बार को सोचेंगे कि हीरो/हीरोइन बनने का अपना भी चांस है।
बॉलीवुड में आने से पहले सोनाक्षी सिन्हा का वजन लगभग 90 किलो था। और ये खाने की बहुत शौकीन थींं। बॉलीवुड में आने के लिए इन्होंने कड़ी मेहनत की और आज ये लोगों के लिए स्टाइल
आइकॉन हैं।
आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन बॉलीवुड में आने से पहले अर्जुन कपूर 140 किलो के थे। अर्जुन फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास की सीट में फिट नहीं हो पाते थे इसलिए ये हमेशा बिजनस क्लास में ही सफर करते थे। इसके बाद सलमान खान ने उन्हें फिट करने का बीड़ा उठाया। और आज द मोस्ट हैंडसम मुंडा बनकर बॉलीवुड में छाए हुए हैं।
बॉलीवुड में आने से पहले परिणीति चोपड़ा का वजन था 86 किलो और इनकी कमर की साइज थी 38। बॉलीवुड में आने के लिए इन्होंने अपने खान पान में काफी बदलाव किया और योगा का सहारा भी लिया।
सोनम कपूर पहले 86 किलो की थीं और आज इन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता की ये इतनी मोटी थीं।
आप यकीन नहीं करेंगे जरीन खान का वजन पहले 100 किलो था और आज इनका वजन महज 55 किलो है।
आलिया भट्ट भी पहले काफी मोटी हुआ करती थीं लेकिन बॉलीवुड में आने से पहले इन्होंने लगभग 16 किलो वजन कम किया।
2006 में अदनान सामी का वजन था 230 किलो और इनके डॉक्टर का कहना था इस वजन के साथ वो ज्यादा दिनों तक जीवित नहीं रह पाएंगे। अपनी कड़ी मेहनत, व्यायाम और खाने पर कंट्रोल करने के बाद अदनान ने सिर्फ 16 महीनों में 145 किलो वजन कम कर लिया।