विस्तार
'दीपिका पादुकोण' बॉलीवुड की मस्तानी। फिलहाल तो दीपिका हॉलीवुड की फिल्म 'XXX' में व्यस्त हैं। बेशक इस एक्ट्रेस ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग की बदौलत लाखों दिल जीते हैं। चाहे बाजीराव मस्तानी हो या रामलीला, हर फिल्मों में दीपिका ने एक अलग ही छाप छोड़ी है। आज दीपिका आसमान छू रही हैं क्योंकि दीपिका ने संघर्ष के दिन देखे हैं। हमें परदे के पीछे की दुनिया रंगीन और हसीन दिखती है लेकिन इसे हसीन बनाने वालों की कड़ी मेहनत और लगन नहीं दिखती।
चलिए जानते हैं दीपिका की सफलता का राज...
1. स्कूल के दिनों में स्टेट और नेशनल लेवल पर बैडमिंटन खेला।
2. शुरुआती दौर में दीपिका ने एक कन्नड़ फिल्म में भी काम किया। जिसका नाम था 'ऐश्वर्या'...
3. 2005 में दीपिका ने पहली बार लैक्मे फैशन वीक में हिस्सा लेकर रैंप वाक किया..
4. दीपिका लिम्का के लिए भी विज्ञापन कर चुकीं हैं..
5. यही नहीं दीपिका ने फिल्मों में आने से पहले लिरिल के विज्ञापन में भी अपना जलवा दिखाया था।
6. दीपिका ने हिमेश रेशमिया के साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था..
7. आपको शायद याद हो तो क्लोज-अप के विज्ञापन में प्यारी सी मुस्कान बिखेरने वाली वो लड़की दीपिका ही थीं..
8. दीपिका पादुकोण के बारे में यह फैक्ट कम लोग जानते होंगे। फरदीन खान के साथ 2005 में बैकग्राउंड मॉडल के रूप में भी दीपिका दिखाई दे चुकी हैं..