विस्तार
दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों एक जाना-माना चेहरा है। उनके फॉलोअर्स की संख्या भी काफी है। खास बात ये है कि त्रिपाठी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
अभी हाल ही में दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसमें दिव्यांका एक एलियन कार्टून के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
पोस्ट के साथ दिव्यांका ने लिखा है कि - ''लंदन जाने के लिए तैयार हूं, लेकिन जब तक इसके साथ डांस नहीं करूंगी ये एलियन मुझे नहीं छोड़ेगा।''