विस्तार
दूरदर्शन का दौर जिसने भी जिया है उसे पता है महाभारत, रामायण, श्रीकृष्णा और ऊं नम: शिवाय: जैसे पौरोणिक धारावाहिकों में क्या फैंटेसी हुआ करती थी। उन दिनों आज की तरह धार्मिक बंटवारा नहीं हुआ था। हर धर्म के लोग इन धारावाहिकों पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ देखा करते थे। छोटे शहरों में सड़कों पर पसरे सन्नाटे को देखकर लोग अंदाजा लगा लेते थे कि आज लाइट आ रही है और दूरदर्शन का सिग्नल भी ठीक है।
इन धारावाहिक में रोल करने वाले किरदारों को उतना ही सम्मान मिला करता था जितना भगवान को दिया जाता है। भगवान राम, कृष्ण, शिव के अलावा अर्जुन, युधिष्ठर और सकुनी जैसे रोल आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। लेकिन वक्त के साथ कई सारे किदरार गुमनामी के अंधेरों में कहीं गुम हो गए।
इन्हीं में से एक रोल था अर्जुन का। जिसे श्रीकृष्णा में निभाया था, एक्टर संदीप मोहन ने। संदीप मोहन ने सिर्फ श्रीकृणा में अर्जुन जैसा प्रमुख किरदार निभाया था, उन्होंने दूरदर्शन पर आने वाले महाभारत में भी अहम रोल निभाया था।
हाल ही में उनकी नई तस्वीरें सामने आई हैं, जहां दिखाई दे रहा है कि दुनिया को अपनी एक्टिंग से दीवाना बनाने वाला कलाकार कैसे अपनी जिंदगी बिता रहा है। मुश्किल से ही लोग उन्हें आज पहचान पाते हैं।
महाभारत और श्रीकृष्णा के अलावा संदीप मोहन कई धारावाहिकों में काम कर चुके हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में इतने उतार चढ़ाव आए कि वह अब पूरी तरीके से बदल चुके हैं। उनकी हालिया तस्वीरें आपको भी चौंका देंगी।
संदीप इन दिनों पर्दे से दूर है और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।