विस्तार
स्टारप्लस के शो 'नव्या' से दर्शकों को अपना दीवाना बनाने वाली सौम्या सेठ बनारसी हैं। वो गोविंदा की भांजी हैं। इंस्टाग्राम पर इनको हजारों लोग फॉलो करते हैं। गंगा किनारे की इस छोरी के रगों में एक्टिंग दौड़ती है। 27 साल की ये अदाकारा 2011 से 2012 तक टीवी शो ‘नव्या’ में लीड रोल में रहीं। इसी शो ने उन्होंने एक्टिंग में डेब्यू किया।सौम्या को ‘नव्या’ के लिए बिग टेलीविजन अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।
पेश है सौम्या के बारे में कुछ बातें-
ऐतिहासिक घटना पर आधारित टीवी शो ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक’ में सौम्या कौरवकी की भूमिका निभा रही हैं। इस किरदार के बाद वो खासी पहचानी जाने लगी हैं।
सौम्या को ‘नव्या’ के लिए बिग टेलीविजन अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। उन्हें इसी सीरियल के लिए इंडियन टीवी अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।
सौम्या फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में कुछ मिनट के लिए ही सही, लेकिन दिखाई दी थीं। वो ऋषि कपूर के एक डांस परफॉर्मेंस के दौरान ऑडियंस का हिस्सा थीं।
सौम्या सेठ अपने मामा गोविंदा के डांस की दीवानी है। उन्हें खुद भी डांसिंग का शौक है।
सौम्या ने डायरेक्टर अरुण कपूर के साथ चल रहे अपने अफयेर की खबरों को खुद ही स्वीकारा था। बाद में उनसे शादी भी की।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं सौम्या। हर दिन ही फैंस को अपनी मौजूदगी का अहसास दिलाती रहती हैं।