विस्तार
यूं तो बॉलीवुड स्टार्स अपनी करनी से हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। कभी उनकी फिल्मों की चर्चा होती है तो कभी उनकी पर्सनल लाइफ की चर्चा होती है। असली गॉसिप का माल ये स्टार्स ही देते हैं। ये बात भी बिलकुल सच है कि हर आदमी किसी न किसी स्टार का फैन तो जरुर होता है। और जब बात उनके पसंदीदा स्टार्स की तो हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है।
आज हम आपको बता रहे हैं आपके पसंदीदा सुपरस्टार्स के अन्दर की कुछ ऐसी आदतों के बारे में जिनको जानकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे...
किंग खान को अपने जूतों से बहुत प्यार है। आप सुनकर हैरान हो जायेंगे कि किंग खान दिन में एक या दो बार ही अपने जूते उतारते हैं। कभी कभी तो वे जूतों को उतारे बिना ही सो भी जातो हैं। ऐसा उन्होने खुद कहा था।
वैसे तो बिग बी के बारे में सारी बातें ही खास हैं। लेकिन जो सबसे खास बात है वो यह कि बिग बी अपने हाथ पर दो घड़ियां पहनते हैं। दरअसल जब अभिषेक और ऐश विदेश में होते हैं तब इंडिया और वहां के टाइम जोन की खबर रखने के लिए वे दो घडिय़ां पहनते हैं। अब यह उनका स्टाइल स्टेटमेंट बन गया है। वो हरदम दो घड़ियां ही पहनते हैं।
सनी के हॉटनेस से कौन परिचित नहीं है। आज हर कोई उनकी खूबसूरती का दीवाना है। लेकिन आप को पता है कि बॉलीवुड की इस हॉट ऐक्ट्रेस को हर 15 मिनट में अपने पैर धुलने की आदत है। इससे उनके शूटिंग स्टाफ को शूट के समय काफी परेशानी आती है, लेकिन उनकी इस आदत के सामने कोई कुछ कर नहीं पाता।
विद्या बालन के पास 800 से ज्यादा साड़ियो का कलेक्शन है। एक इंटरव्यू में विद्या ने कहा था कि वह सपने में खुद को सिर्फ साड़ी में ही देखती हैं। मॉडर्न सोसाइटी में रहने के बावजूद भी उनकी आदतें पुरानी हैं। विद्या को मोबाइल फोन रखना पसंद नहीं है। कई दिनों तक वो मोबाइल को चेक करना भूल जाती हैं। इस वजह से उनके कई इवेंट्स भी मिस हो जाते हैं...
सैफ का अपना वॉशरुम इतना पसंद है कि वे घंटों उसमें रहना पसंद करते हैं। आप यह जानकर हैरान हो जायेंगे कि उन्होंने तो अपने वॉशरुम में लाइब्रेरी भी वना रखी है। यूं कहें की उनका वॉशरुम एक घर है।
आपको क्या लगता हैं कि आप एक अकेले है जिसको नाखून चबाने की आदत हैं? जी, नहीं बेबो को भी अपने नाखून चबाने की बुरी आदत है। वैसे अपने सोचा नहीं होगा कि इतनी बड़ी हसीना को भी यह आदत हो सकती है...
बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका की आदत जानकर हैरान हो जाएंगे। उन्हें लोगों को घूरने की आदत है। खास तौर से जब वो एयरपोर्ट पर होती हैं तब।
सलमान खान के घर में आपको हर कैटेगरी के साबुन मिल जाएंगे। उन्हें साबुन के कलेक्शन रखना बेहद पसंद है।
इस एक्टर सिंगर की आदत तो बहुत ही अजीबो-गरीब है। यह एक्टर तो चलती फिरती डेंटल किट है। इनको जहां मौका मिलता है वहं ब्रश करना शुरु कर देते हैं।
cosmopolitan