विस्तार
लोग चकित थे कि जब पूरी बॉलीवुड न्यूयॉर्क में आइफा का जश्न मना रहा था, तब प्रियंका चोपड़ा भारत में क्यों थीं? जबकि पिछले दो-तीन साल से अमेरिका को प्रियंका ने अपना दूसरा घर बना रखा है। वह भारत से ज्यादा अमेरिका में रहीं, यहां से ज्यादा वहां काम किया। लेकिन आइफा की एक रात पहले वह मुंबई आ गईं। जबकि कई लोग उम्मीद कर रहे थे कि प्रियंका की इस अवार्ड में मौजूदगी से समारोह अमेरिका में बहुत खास हो जाएगा।
अब सूत्र बता रहे हैं कि प्रियंका को आइफा में लाने की आयोजकों ने कोशिश तो की लेकिन बात पैसे पर आकर अटक गई।
सूत्रों की मानें तो प्रियंका और उनकी टीम को एहसास हो चुका है कि वह ग्लोबल स्टार की हैसियत रखती हैं, इसलिए किसी कार्यक्रम की फीस इसी लिहाज से होनी चाहिए। जबकि भारतीय आयोजक अब भी प्रियंका को केवल बॉलीवुड स्टार समझ कर फीस ऑफर कर रहे थे।
आयोजकों ने शो में हिस्सा लेने के लिए कई बॉलीवुड सितारों को मोटी फीस दी थी, इसलिए लोग न्यूयॉर्क गए थे।
बताया जाता है कि आयोजक चाहते थे कि प्रियंका आइफा में आने के साथ करन जौहर के साथ कार्यक्रम के एक हिस्से की होस्ट भी रहें। लेकिन सब कुछ फीस पर आकर ठहर गया।
प्रियंका के इंटरनेशनल एजेंट्स ने जो फीस आयोजकों के सामने रखी, वह बहुत ज्यादा बताई जाती है। हालांकि प्रियंका की टीम फीस पर बात करने को तैयार थी लेकिन तब भी आयोजक उनकी डिमांड से काफी नीचे रकम ऑफर कर रहे थे।
परिणाम यह हुआ कि बात नहीं बनी। खैर, आयोजकों ने आखिर में एक पुरुष एक्टर को प्रियंका की जगह होस्ट बनने के लिए साइन किया।
मुंबई आने के बाद प्रियंका रविवार को अपनी मां और भाई के साथ अपना जन्मदिन 18 जुलाई को मनाने के लिए अज्ञात स्थान के लिए विमान से रवाना हो गईं।