विस्तार
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धौनी की रील लाइफ पत्नी 'साक्षी' यानि कियारा आडवाणी के बीच क्या रिश्ता है जानते हैं आप। नहीं, तो यह जानकर आपको अचंभा होगा कि बहुत पहले सलमान खान कियारा आडवाणी की मौसी को डेट किया करते थे।
कहा ये भी जाता है कि बॉलीवुड के बादशाह बन चुके सलमान खान की वो पहली गर्लफ्रेंड थीं। तो चलिए अब आपको उनके बारे में बता भी देते हैं, उनका नाम शाहीन जाफरी। हालांकि काफी लोग संगीता बिजलानी को सलमान की पहली गर्लफ्रेंड के तौर पर जानते हैं, लेकिन कियारा आडवाणी ने कुछ दिनों पहले दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि 'सलमान सर' उनकी मौसी शाहीन जाफरी को लंबे समय तक डेट करते थे, कियारा के अनुसार सलमान से उनका परिचय उनकी मां जेनीव आडवाणी ने कराया था।
बकौल कियारा- उनकी मां जेनीव और सलमान खान की परवरिश एक साथ ही हुई थी और दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। दोनों एक साथ साइकिल चलाने भी जाया करते थे, उन्हें यह बात खुद उनकी मां ने बताई थी।
भारतीय क्रिकेटर एमएस धौनी के जीवन पर बनने वाली फिल्म द अनटोल्ड स्टोरी में उनकी पत्नी साक्षी की भूमिका निभाने वाली कियारा आडवाणी मशहूर अभिनेता अशोक कुमार की पोती हैं। जबकि उनके पिता जगदीप आडवाणी एक बिजनेशमैन हैं।
कायरा की मां ब्रिटिश मूल की मुस्लिम-ईसाई महिला हैं। एक इंटरव्यू के दौरान कियारा ने सलमान खान और अपनी मौसी शाहीन के रिश्ते के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि दोनों के बीच लंबे समय तक दोस्ती रही।
शाहीन अपने शुरुआती दौर में एक मॉडल रह चुकी हैं। बताया जाता है कि सलमान जब 19 साल के थे तब उनकी स्पोर्ट्स कार मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज के बाहर अक्सर खड़ी रहती थी जहां शाहीन पढ़ती थीं।
दोनों का रिश्ता उस समय एक मुकाम तक भी पहुंचने वाला था लेकिन तभी सलमान के जीवन में संगीता बिजलानी की एंट्री हुई जिसके बाद पुराना रिश्ता छूटता चला गया। इसके बाद सलमान के जीवन में बहुत लड़कियां आईं और चली गईं लेकिन उनका प्यार आज भी अधूरा है।