विस्तार
देसी गर्ल इन दिनों लीक से हटकर चल रही हैं। विदेशी फिल्मों में काम कर रही हैं, लेकिन जब विदेश नें यानी न्यूयॉर्क में इस साल के आइफा पुरस्कारों के लिए पूरा बी-टाउन पहुंचने के लिए उतावला है तो प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई का रास्ता नाप लिया है।
पिगी चॉप्स के चाहने वालों को यह बात भले मायूस करें, लेकिन वह मुंबई आने को लेकर उत्साह से भरी हुई हैं। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर दी।
प्रियंका ने इस फोटो के कैप्शन में अपने दिल की बात लिखी है। बात बड़ी भावुक करने वाली है।
उन्होंने लिखा है- “Summer sun calling #mumbaibound #mumbaimerijaan #birthdaytime #familynfriends.”
प्रियंका के चाहने वालों को बता दें कि 18 जुलाई को उनका बर्थडे है। लेकिन प्रियंका अपने छोटे भाई के जन्मदिन को लेकर ज्यादा क्रेजी हो रही हैं। प्रियंका ने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ वाली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है और बेहद जज्बाती कैंप्शन लिखा है।
प्रियंका लिखती हैं- Happy birthday to my baby brother. @siddharthchopra89 You will always be the apple. May you smile laugh and always spread ur joy. Love you lots. #throwback ❤️🥂🎉🙌🏼😘
शौहरत की बुलंदियों पर और बेहद बिजी शेड्यूल में से प्रियंका घर-परिवार और दोस्तों के लिए टाइम निकाल लेती हैं, शायद यही बात उन्हें देसी गर्ल बना देती है। सारा बॉलीवुड जब आइफा की चमक-दमक में चूर होगा, तब प्रियंका अपने करीबियों के साथ छोटी-छोटी मगर बड़ी खुशियां मना रही होंगी।