20 दिसंबर को सोहेल खान का जन्मदिन था। सोहेल खान को तो आप जानते ही होंगे। ये मत कहिए कि नहीं जानते। या सलमान खान का भाई न! वो हैं सलमान के भाई। लेकिन इन सब के बाद भी वो बहुत कुछ हैं। डायरेक्टर भी, प्रोड्यूसर भी और एक्टर भी।
सलमान खान की एक ख़ास बात है। क्या? वो ये कि अगर किसी को ये पसंद करते हैं तो फिर उसके लिए ये आदमी दिल जान दे देगा। और फिर ये तो भाई हैं। और बर्थडे का दिन। लोग जमा हुए थे। मिका सिंह भी सलमान के कितने करीबी दोस्त हैं ये सब को पता है। वो भी पहुंचे हुए थे। अब बर्थडे सेलिब्रेशन का टाईम था। गाने वाने शुरू हुए। मिका शुरू हुए फिर सलमान भी पीछे-पीछे लग गए। और ये मिका से ज्यादा मजेदार लगा सुनने में।
वीडियो ट्विटर पर मिका सिंह ने शेयर की है। हमें मिला हम आपके लिए उठा लाए।
Happy birthday to the most amazing person @SohailKhan ... thanxx big bro @BeingSalmanKhan for such an amazing party..gm good night 😔🙏 pic.twitter.com/IkqZy5FxsQ
— King Mika Singh (@MikaSingh) December 21, 2016