विस्तार
शाहरुख खान नहीं रहे, उनका हवाई जहाज हादसे का शिकार हो गया, उसमें शाहरुख और उनका क्रू सफर कर रहा था। यूरोपियन न्यूज नेटवर्क ईआई पायस टीवी ने अपनी ब्रेकिंग न्यूज स्टोरी कुछ इसी तरह चलाई तो शाहरुख के चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। घर पर फोन आने लगे, शाहरुख और उनके साथियों की सलामती के बारे में पता किया जाने लगा। हद तो यहां तक हो गई कि मुंबई पुलिस ने भी शाहरुख की मौत की खबर की पुष्टि कर ली।
यूरोपियन न्यूज नेटवर्क ईआई पायस टीवी पर खबर चलाई गई थी कि एक निजि विमान हादसे में शाहरुख खान समेत 7 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर में शाहरुख की विमान यात्रा संबंधी जानकारी विस्तार से बताई गई, खबर में बताया गया कि शाहरुख पेरिस जा रहे थे। बताया गया कि वह गल्फस्ट्रीम जी550 जेट से अपने असिस्टेंट के साथ पेरिस जा रहे थे
शाहरुख के फैंस की विदेशों में भी अच्छी-खासी फौज है। उनकी मौत की खबर आते ही फैंस में खलबली मच गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख की मौत की अफवाह फैलने पर मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर देवेन भारती ने भी शाहरुख खान के बारे में जानने के लिए फोन घुमा दिया और उनकी टीम पुष्टि की। इस पर उन्हें बताया गया कि किंग खान एकदम ठीक है और मुंबई में ही शूटिंग में बिजी हैं। मुंबई पुलिस इसलिए सकते में आ गई क्यों कि शाहरुख की मौत की अफवाह व्हॉ्सएप पर भी फैलने लगी थी।
शाहरुख से जुड़े सूत्र बताते हैं कि पहले भी ऐसा हो चुका है जब किंग खान की मौत की अफवाहें चली हैं।
अभी हाल ही में महानायक अमिताभ बच्चन की बहू यानी ऐश्वर्या राय बच्चन और टीवी कलाकार श्वेता तिवारी की मौत की अफवाहों ने भी जोर पकड़ा था।
पिछले साल दिग्गज अभिनेता शशि कपूर भी इन अफवाहों का शिकार हो चुके हैं, तब ऋषि कपूर ने उसे झूठा करार दिया था।
सिंगर और एक्टर आयुषमान खुराना को तो खुद एक नोट लिखकर बताना पड़ा कि उनकी मौत नहीं हुई है। मौत की खबर की अफवाहों से रैपर हनी सिंह भी अछूते नहीं रहे हैं।