विस्तार
बॉलीवुड में कुछ नया होना कोई नयी बात नहीं है क्योंकि यहां की दुनिया में तो हर रोज़ कुछ न कुछ नया होता रहता है, और जब पुराना हो जाता है तो एक इतिहास बन जाता है। चलिए आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही बाते बताते हैं जिन्हें आप नहीं जानते होंगे। ये बातें आपसे किसी exam में नहीं पूछी जाएंगी पर इसे भी जान लीजिए।
1.यह बात शायद आप नहीं जानते होंगे कि शबाना आज़मी एकमात्र ऐसी अदाकारा हैं जिन्होंने 5 नेशनल अवॉर्ड बतौर बेस्ट अभिनेत्री जीते हैं। (अवॉर्ड क्या हम तो आज तक लूडो में भी नहीं जीते हैं)
2.ऐश्वर्या राय की भाषाओं पर बहुत अच्छी पकड़ है। वह एक दो नहीं बल्कि 6 भाषाएं बोल सकती हैं। वो तेलगू भाषा बोल सकती हैं उन्हें मराठी भाषा भी आती है। वह बंगाली भी बोल सकती हैं और इसके अलावा वह कई विदेशी भाषाओं का भी ज्ञान रखती हैं। (हम तो आजतक spoken english वाले विज्ञापनों को ही ललचायी निगाहों से देखते हैं)
3.यह बात तो सभी लोग जानते हैं कि लारा दत्ता मिस यूनिवर्स है। लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने इस प्रतियोगिता के दौरान हिस्ट्री ऑफ ड्यूटी पीजेंट कॉन्टेस्ट में 10 में से 9.99 अंक अर्जित किए थे। (ऐसा बस लड़कियां ही कर सकती हैं)
4.यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि दीपिका पादुकोण एकमात्र ऐसी अदाकारा हैं जो 500 करोड़ क्लब में हैं। पिछले साल उनकी कई फिल्में बहुत अच्छा बिज़नेस कर चुकी हैं। जिनमें से Race 2, Cocktail, चेन्नई एक्सप्रेस, रामलीला हैं। इस समय दीपिका पादुकोण सबसे ज्यादा मेहनताना लेने वाली अदाकारा हैं। (हां भाई अब जमाना लड़कियों का ही है)
5.विद्या बालन को सब लोग एक बहुत ही अच्छी अदाकारा के रूप में जानते हैं। लेकिन उनके शुरूआती दिन बहुत ही कठिन थे। आप यह जानकर हैरान हो जायेंगे कि उन्हें एक तमिल प्रड्यूसर ने रिजेक्ट कर दिया था। उनको अपना पहला रोल मिलने के लिए करीबन 40 स्क्रीन टेस्ट से गुज़रना पड़ा था। (फिर भी नारी शक्ति की पहचान है विद्या)
6.क्या आप जानते हैं कि परिणीति चोपड़ा टॉपर रह चुकी हैं। वह बारहवीं के एग्जाम में पूरे इंडिया में फर्स्ट आई थीं और उन्हें प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के द्वारा सम्मानित भी किया गया था। (कोई लड़का अॉल इंडिया टॉपर हुआ है क्या, मुझे तो नहीं याद है आपको पता हो तो ज़रूर बताना)
मतलब बॉलीवुड हो, ओलंपिक हो, खेल-कूद हो, बोर्ड के Exams हों हर जगह गर्ल्स पावर है। धन्य हुए हम लड़की जन्म पाकर।