विस्तार
कहते हैं रिश्ते ऊपर वाला बनाता है... किसका रिश्ता, कब किससे जुड़ जाए कहा नहीं जा सकता। जिन लोगों ने एक जमाने में पर्दे पर साथ-साथ रोमांस किया था। भविष्य में वही लोगल जीजा साली और देवर भाभी बन गए। बॉलीवुड के ऐसे ही कलाकारों की लिस्ट पेश है आपके सामने।
बात सैफ और करीना की शादी के पहले की है। सैफअली खान और करिश्मा कपूर ने फिल्म हम साथ साथ के लिए काम किया था। इस जीजा साली कपल को दर्शकों ने खासा पसंद भी किया था। शायद उस वक्त दोनों को मालूम भी नहीं रहा होगा कि दोनों रिश्तें में जीजा साली बन जाएंगे।
रानी मुखर्जी, काजोल की कजिन हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो रानी मुखर्जी, अजय की साली लगेंगी। इन दोनों ने फिल्म चोरी-चोरी और एलओसी में साथ काम किया था। इनको साथ में तो पसंद किया गया था लेकिन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा दिखाने में नाकामयाब रहीं थी।
यहां बात जीजा साली की नहीं बल्कि देवर भाभी की है। अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर की पत्नी श्रीदेवी की जोड़ी कभी अनिल कपूर के साथ काफी जंचती थी। कांटे नहीं कटते,
दिन ये रात... किसे नहीं याद होगा।
नसीरूद्दीन और सुप्रिया ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया था। बाजार और मिर्च मसाला में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। फिल्म मासूम तो अपने जमाने की बड़ी हिट फिल्मों में गिनी जाती है। उस वक्त नसीरूद्दीन ने सुप्रिया पाठक की बहन रत्ना पाठक से शादी नहीं की थी।
अशोक कुमार तो अपने छोटे भाई किशोर कुमार की पत्नी मधुबाला संग पर्दे पर रोमांस कर चुके हैं। अशोक कुमार और मधुबाला ने एक साथ महल और हावड़ा ब्रिज जैसी फिल्में की हैं।
रानी मुखर्जी के पति आदित्य चोपड़ा के छोटे भाई हैं उदय चोपड़ा। उदय और रानी ने 2002 में मुझसे दोस्ती करोगी में साथ साथ काम किया था।