विस्तार
समय के साथ बॉलीवुड यानी मायानगरी ने खूब तरक्की की है। लेकिन ये भी सच है कि चमक-धमक भरी दुनिया की कमान कुछ परिवारों के हाथों में ही रह गई है। इन दिनों बहस भी चल रही है नेपोटिस्म की, यानी भाई-भतीजावाद की। भाई-भतीजावाद के नाम पर सबसे पहले निशाने पर कपूर फैमिली आती है, इसके बाद दूसरे आते हैं। लेकिन इन सबसे हटके कुछ रिश्ते ऐसे भी है जिन पर यकीन नहीं होता। फिरकी ने बॉलीवुड के ऐसे ही रिश्तेदारों की फेहरिस्त बनाई है। आपकी नजर में कोई हो तो कमेंट्स बॉक्स में शेयर करें।
सोनम कपूर और रणवीर सिंह की परिचय के मोहताज नहीं हैं। दोनों की इंडस्ट्री में खूब डिमांड हैं। सोनम की मां और रणवीर की मां आपस में कजिन सिस्टर हैं। इस हिसाब से दोनों कजिन हुए।
श्रद्धा कपूर हिंदी फिल्मों के विलेन शक्ति कपूर की बेटी जरूर हैं, लेकिन हैं मल्टी टैलेंटेड। एक्टिंग के साथ साथ इन्हें धांसू डांस और औसत से अच्छा गाना भी आता है। क्या आपको पता है कि श्रद्धा सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर की दूर की रिश्तेदार हैं। श्रद्धा का दादा जी लता मंगेशकर के चचेरे भाई थे।
अली जफर पाकिस्तानी अभिनेता है, लेकिन बॉलीवुड में इन्होंने खासी पहचान बनाई है। अली मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के रिश्ते में भाई लगते हैं। दरअसल, अली जफर की पत्नी आयशा फजली आमिर खान की चहेरी बहिन हैं।
शर्मन जोशी ने फिल्में तो कई की हैं, लेकिन फिल्म 3 इडियट्स से सुर्खियों में आए। शरमन गुजरे जमाने के धांकड़ विलेन प्रेम चोपड़ा के दामाद हैं।
शबाना आजमी आजकल ट्वीटर पर फनी टवीट्स करने को लेकर चर्चा में हैं तो तब्बू फिल्म गोलमाल अगेन का प्रमोशन कर रही हैं। दोनों ही धांकड़ अभिनेत्रियां हैं। दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं। दरअसल, तब्बू के पिजा जमाल हाशमी शबाना के भाई थे तो इस हिसाब से तब्बू शबाना की भतीजी हुईं।