विस्तार
बॉलीवुड की सफलता के पीछ सबसे बड़ा हाथ है तो वह है खूबसूरत अदाकाराओं का। बिना इनके रूपहले पर्दे की कल्पना नहीं हो सकती। सौ साल के भारतीय सिनेमा ने एक से बढ़कर एक अदाकाराओं का दर्शकों से परिचय कराया है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब मायानगरी की चकाचौंध को विदेशी हुस्नपरियों ने भी बढ़ाना शुरू कर दिया। फिरकी ने यहां 10 ऐसी हीरोइनों की लिस्ट बनाई है, जो मूल रूप से विदेशी हैं। सात समंदर पार से आईं ये अदाकाराएं लोगों के दिल और जेहन में बसी हुई हैं। आप भी अगर कोई नाम जानते हों, तो हमारे कमेंट्स बॉक्स में शेयर करें।
ब्रुना अब्दुल्लाह मूल रूप से ब्राजील की हैं। फिल्म ग्रैंड मस्ती में ब्रुना ने एडल्ट रोल किया था। फिल्म मस्तीजादे में भी ये नजर आ चुकी हैं। ब्रूना ने फिल्म जय हो, देसी व्बॉयज में भी काम किया है। ब्रूना ने टीवी शोज भी किए हैं। डांसिंग क्वीन, खतरों के खिलाड़ी, नच बलिये 6, कॉमेडी क्लासेज जैसे शोज में ब्रूना नजर आईं।
लॉरेन गॉटलिएब अमेरिकी डांसर हैं, लेकिन अब बॉलीवुड में भी इनकी धमक है। डांस पर ही आधारित फिल्म एबीसीडी में इन्होंने कमाल कर दिया था। टीवी में भी डांस के रिएलिटी शो झलक दिखलाजा में भी नजर आई थीं। इसके बाद ये कई फिल्मों गेस्ट अपीयरेंस में नजर आ चुकी हैं। डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी, एबीसीडी 2, वेलकम बैक में लॉरेन दिखी थीं।
क्लौडिया सिएसला जर्मनी की हैं। बिग बॉस 3 में नजर आई थीं। फिल्म खिलाड़ी 786 के हिट गाने बलमा में इन्होंने कहर बरपा दिया था। उससे पहले ये बंगाली और पंजाबी फिल्मों भी नजर आ चुकी थीं। फिल्म क्या कूल हैं हम 3 में ये सक्कू के किरदार में थीं।
मेक्सिकन ब्यूटी बारबरा मोरी फिल्म काइट्स में बी-टाउन के हैंडसम हंक रितिक रोशन के साथ नजर आई थीं। फिल्म में बारबरा कि नेकेड सीन ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। कहा जाता है कि बारबरा ने रितिक की पर्सनल लाइफ में भी दखलंदाजी कर दबाव बनाया था। ये खूबसूरत एक्ट्रेस ब्रेस कैंसर सर्वाइवर है और फिल्हाल अपनी पति के साथ रहती हैं। इनका एक बच्चा भी है।
चेक गणराज्य से आने वाली नरगिस फाकरी ने भी कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने हुस्न और अदाओं का जादू बिखेरा है। इमतियाज अली की फिल्म रॉक स्टार से इन्हें फेम मिला। इसके बाद ये फिल्म मद्रास कैफे, मैं तेरा हीरो में नजर आईं। यार न मिले... मरजावा गाने में इन्होंने कमाल की परफॉर्मेंस देकर हिट बना दिया। फिल्म बेंजो में भी ये नजर आई थीं। उदय चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रह चुकी हैं।
एली अवराम मूल रूप से स्वीडन की हैं और सलमान खान की खोज मानी जाती हैं। बिग बॉस 7 में नजर आई थीं। फिल्म मिकी वायरस से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में ये मनीष पॉल के अपोजिट नजर आई थीं। हाल में आईं इनकी फिल्में किस किसको प्यार करूं और नाम शबाना थीं।
इंडो-जर्मन मॉडल एवलिन शर्मा पहले मॉडलिंग कर चुकी हैं। फिल्म नौटंकी साला और ये जवानी है दीवानी में कैमियो रोल में नजर आ चुकी हैं। फिल्म यारियां, कुछ कुछ लोचा है, मैं तेरा हीरो, इश्कदारियां जैसी फिल्मों में भी ये दिख चुकी हैं।
जैकलीन फर्नाडीज मूल रूप से श्रीलंका की हैं और बॉलीवुड में सिक्का जमाए हुए हैं। हाल ही फिल्म जुड़वा 2 में नजर आ चुकी हैं। शुरुआत फिल्म अलादीन से की थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रितेश देशमुख थे। फिल्म फ्लॉप हो गई थी। लेकिन इसके बाद हाउसफुल 2, रेस 2, किक और डिशूम जैसी फिल्मों में नजर आईं।
सनी लियोनी मूल रूप से कनाडा की हैं। इनका असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। शायद ही कोई हो हो जो सनी को न जानता हो। खासकर बॉलीवुड फिल्मों आने के बाद से पब्लिक इन्हें और जानने लगी। पोर्न फिल्मों से बॉलीवुड में आई हैं। एक बार सनी ने अफसोस जताया था कि बड़े स्टार शायद उनके अतीत को देखते हुए उनके साथ काम करने के लिए तैयार न हों। तभी शाहरुख और और आमिर जैसे स्टारों ने उनसे सहानुभूति जताई थी। शाहरुख तो उनके साथ फिल्म रईस के एक आइटम नंबर नें नजर भी आ चुके हैं। सनी के बारे सीधी बात यही है कि बॉलीवुड फिल्मों में भी इनकी हॉट इमेज को भुनाया जा रहा है। इन्हें या तो फूहड़ रोल मिलते हैं या कम कपड़ों वाले आइटम नंबर।
लाखों दिलों की धड़कन कैटरीना कैफ मूल रूप से ब्रिटिश नागरिक हैं, लेकिन जब से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा है, तब से रुकने का नाम नहीं लिया है। कैटरीना की पहली फिल्म थी 'बूम'। इस फिल्म में वे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ थीं। कैटरीना के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि इन्होंने समय के साथ खुद भी बदला है। हिंदी सीखी, फिगर मेंटेन किया। डांस में तो इनका कोई सानी नहीं। फिल्म धूम 3 में कमली डांस ने फैंस को हिलाकर रख दिया था। फिल्म चले या न चले, लेकिन कैटरीना का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। इनकी आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का सबको बेसब्री से इंतजार है।