विस्तार
डिजाइनर्स को रिप्रेजेंट करती हैं 'मॉडल्स' और मॉडल्स जैसे कपड़े पहनते हैं स्टार्स। यानी मॉडल्स हैं, तो बॉलीवुड में फैशन है। ऐसे में आज जानते हैं इंडिया की सुपर मॉडल्स के बारे में, जिनकी फैशन की धूम पूरे वर्ल्ड में है। इनकी फेस वैल्यू, एटिट्यूड, वॉक और आउटफिट्स पहनने का स्टाइल ही सब कुछ बयान कर देता है।
भारत की ये टॉप 7 मॉडल्स,जिनकी गूंज हर मौसम में रहती है।
कई ऐड्स में नजर आ चुकी शुष्मा हैदराबाद से हैं। कई कॉमर्सियल और पॉप म्यूजिक में भी शुष्मा नजर आ चुकी हैं। शुष्मा 2010 में मिस इंडिया के फाइनल राउंड तक जाकर मुकाम तक पहुंचने से चूक गई थीं।
नोयोनिका को फैशन वर्ल्ड में 10 साल से ज्यादा हो गए हैं। कई लोग इन्हें रैम्प क्वीन भी कहते हैं। ये उन मॉडल्स में से हैं, जिन्होंने ग्लैमर की दुनिया में सांवली मॉडल्स की जगह और डिमांड बनाई। आज भी नोयोनिका का कॉम्प्लेक्शन फैशन वर्ल्ड में इनकी पूंजी है। आज की डेट में ये न सिर्फ खुद रैम्प वॉक करती हैं, बल्कि नई मॉडल्स को ट्रेन भी करती हैं और कई शोज़ भी कोरियोग्राफ करती हैं।
हरियाणा की अदिति आर्या ने साल 2015 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब हासिल किया था। हालांकि वह इंटरनेशनल लेवल पर कामयाब नहीं हो पाई थी। अदिति मूलरूप से गुरूग्राम की रहने वाली हैं। उन्होंने तेलगु की एक फिल्म में काम किया है। इसके अलावा वह सामाजिक अभियानों के साथ जुड़ी हुई हैं।
किंगफिशर के कैलेंडर पर लगातार दो बार आ चुकी विदिशा 18 साल की उम्र में ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा दिया था। ये इंडिया की सुपर मॉडल भी रह चुकी हैं।
कई टीवी सीरियल्स और शो में नजर आ चुकी सोनल बंगाल की हैं। ये मिस इंडिया भी रह चुकी हैं।
'हम साथ साथ हैं' और 'कुछ ना कहो' जैसी फिल्मों में काम करने वाली जोया ने नौ साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने टीवी शो 'सोन परी' में भी काम किया है।
2015 में मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी सुप्रिया पटना की रहने वाली हैं। एक सरकारी स्कूल से पढ़ाई के बाद डबल ग्रैजुएशन और फिर एमटेक की पढ़ाई के बाद जापान में इंडिया को साल 2015 में रिप्रेजेंट कर चुकी हैं सुप्रिया। सुप्रिया ने साल 2012 में मॉडलिंग शुरू की और इसी साल उन्होंने 'मिस बिहार' का खिताब भी जीता।