विस्तार
कुछ टीवी सीरियल्स के किरदार इतने क्यूट होते हैं कि उनको देखकर ही सारी थकान और टेंशन छू मंतर हो जाती है। कई सारे धारावाहिकों की टीआरपी तो इन बच्चों की क्यूट स्माइल की वजह से बढ़ जाती है। ऐसी ही एक बच्ची आपको याद होगी। जो कलर्स टीवी के जय श्रीकृष्ण सीरियल में भगवान कृष्ण के बाल रूप का किरदार निभा रही थी।
दरअसल उस बच्ची का नाम है धृति भाटिया। साल 2008 में धृति ने जय श्रीकृष्ण में बाल कृष्णा का रोल किया था। उस वक्त वो ढाई साल की थी। अब वो 11 साल की हो चुकी हैं। टीवी की दुनिया से दूर अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान लगा रही हैं, लेकिन हाल में उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर आईं। उनकी नई तस्वीरें देखकर इस प्लेटफॉर्म पर एक बार फिर उसी क्यूट स्माइल वाली कृष्णा की याद की जाने लगी।
धृति ने श्रीकृष्ण के अलावा कई सीरियल्स में काम किया लेकिन उन्हें वैसा प्यार नहीं मिला। अब वो काफी बड़ी हो चुकी हैं और अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान लगा रही हैं। धृति बड़ी होकर कोरियोग्राफर और सिंगर बनना चाहती हैं।