पहलाज निहलानी को सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। अध्यक्ष पद से हटते ही लोगों ने उनकी फेयरवेल पार्टी सोशल मीडिया पर बड़े धूम धाम से मनाई। जोक्स और फनी ट्वीट कर करके लोगों मन उनको विदाई देने से भर नहीं रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि आम आदमी के अच्छे दिन आएं न आएं, बॉलीवुड के अच्छे दिन जरूर आ गए।
कई फिल्मों में धड़ाधड़ कैंची चलाने वाले पहलाज निहलानी के माथे लोगों ने 'संस्कारी' का टैग लगा दिया था। जाते जाते पहलाज निहलानी ये टैग भी अपने साथ लेते गए। वहीं 1968 में उत्तराखंड में पैदा हुए मशहूर लेखक, कवि और गीतकार प्रसून जोशी काफी अर्से से बॉलीवुड से जुड़े हुए हैं। उन्हें फिल्म 'तारे जमीं पर' के गाने 'मां' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।
बॉलीवुड में फिल्मों को सर्टिफिकेट देने का पद अब प्रसून जोशी को सौंप दिया गया है। लोगों ने प्रसून जोशी की वेलकम पार्टी और पहलाज निहलानी की फेयरवेल पार्टी सोशल मीडिया पर एक साथ की।
#PahlajNihalani with his final message to all of us.#PahlajNihalaniSacked pic.twitter.com/vx7IajjWr0
— FilterCopy (@filtercopy) August 11, 2017