विस्तार
अमूमन इंडिया में फिल्में चलाने के लिए आपको हीरो की ज़रूरत पड़ती ही है। सिर्फ़ हीरोइन्स के दम पर यहां फिल्में चलाना थोड़ा मुश्किल काम है। और तो और मल्टी हीरो फिल्में तो बॉलीवुड में बहुत बनती हैं लेकिन एक्ट्रेस के साथ इस तरह के प्रोजेक्ट कम ही बनाए जाते हैं। बहरहाल अब एक ऐसी फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है जिसमें सिर्फ़ हिरोइन्स अपना ज़लवा बिखेरेंगी और आपको ये बहुत स्टाइलिश भी लगेंगी।
फिल्म निर्माता 'एकता कपूर' और 'रिया कपूर' ने अपनी अगली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के लिए सोनम कपूर, करीना कपूर और 'स्वरा भास्कर' को साइन किया है। अब जिस फिल्म में 'करीना कपूर खान' और 'सोनम कपूर' हों तो उससे ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि कुछ तो धमाका होगा ही।
सोनम ने भी टि्वटर पर नारीवाद का बिगुल बज़ा ही दिया। सोनम ने लिखा, "मेरी अगली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' है। रिया कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया, एकता कपूर की जुगलबंदी। सरहदें पीछे छोड़ रहे हैं। नया युग। नारीवाद।"
मुख्य रूप से महिला किरदारों पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन फिल्म 'खूबसूरत' से लोगों के दिल में ज़गह पा चुके निर्देशक शशांक घोष करेंगे और इसका निर्माण एकता कपूर और सोनम की बहन रिया कपूर कर रही हैं।
आइए बताते हैं कि क्या खास होगा इस फिल्म में
दरअसल ऐसा पहली बार होगा कि बॉलीवुड फैशनिस्टा सोनम और बेबो यानी कि करीना कपूर एक साथ पर्दे पर नज़र आएंगी। सोनम, स्वरा के साथ 'रांझणा' और 'प्रेम रतन धन पायो' फिल्म में काम कर चुकी हैं।
अनुभवी अभिनेता टिकू तलसानिया की बेटी शिखा ने 2009 में आई एक फिल्म 'वेक अप सिड' में रणबीर कपूर की दोस्त की भूमिका में यादगार अभिनय किया था। अब देखना होगा कि यहां वो अपना ज़लवा बिखेर पाएंगी या नहीं।
फिल्म में जिस रोल के लिए करीना कपूर को साइन किया गया है दरअसल वो पहले कैटरीना कैफ को ऑफर किया गया था। लेकिन कुछ दिन पहले ही कैटरीना इस फिल्म से अलग हो गईं।
'वीरे दी वेडिंग' में दिल्ली की चार लड़कियों की कहानी को दर्शाया जाएगा। यह फिल्म 'द सिस्टरहूड ऑफ द ट्रैवलिंग पैन्ट्स' का रिमेक होगी और इसकी कहानी यूरोप और दिल्ली के इर्द-गिर्द घूमेगी तो ज़ाहिर है कि शूटिंग भी यहीं होगी। इसकी शूटिंग जुलाई में शूरू होगी। ...अब देखना होगा कि ये 'नारीशक्ति' क्या कमाल दिखाती है।