विस्तार
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज कल अपनी आने वाली फिल्म ‘की एंड का’ के प्रमोशन में बिजी हैं। लेकिन इस प्रमोशन के दौरान एक रेडियो चैनल में कुछ ऐसा हुआ कि अर्जुन भड़क गए और आरजे को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
दरअसल अर्जुन अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए एक रेडियो चैनल पहुंचे थे। वहां आरजे ने उनसे पूछा कि क्या अब उनके पास कोई ढ़ंग के रोल नहीं बचे क्या जो वो लड़कियों वाले रोल कर रहे हैं? अर्जुन इस सवाल पर भड़क गए और आरजे को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
https://youtu.be/zSxl6UIvd84
यही नहीं अर्जुन ने वहां मौजूद लोगों से अपना कैमरा बंद करने को कहा और शूटिंग कैमरा को भी जमीन पर फेंक दिया। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या ये सच है? आइए हम आपको बताते हैं कि क्या है पूरी खबर!
दरअसल ये एक प्रैंक था जो कि अर्जुन ने रेडियो चैनल की टीम ने मिलकर अपने दर्शकों के लिए किया था। अब चूंकि 'की एंड का' 1 अप्रैल यानी फूल डे पर रिलीज हो रही है तो ऐसा लगता है कि प्रैंकस्टार अर्जुन ने लोगों को पहले से ही मूर्ख बनाने की ठान ली है।
आर. बाल्की के निर्देशन में बनी ‘की एंड का’ में अर्जुन अभिनेत्री करीना कपूर के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। यह फिल्म 1 अप्रैल को रिलीज होगी।
डायरेक्टर आर. बाल्की की इस फिल्म में करीना पहली बार मेट्रो सेंट्रिक कैरेक्टर में नजर आएंगी। वे कॉरपोरेट कंपनी में ऊंचे पद पर काम करने वाली ‘किया’ के किरदार में नजर आएंगी।
https://youtu.be/B2fxtycjf_I