विस्तार
कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का कोई सानी नहीं। इस बात को कोई नहीं झुठला सकता कि धोनी जैसा प्रसेंस ऑफ माइंड किसी के पास होगा। चपल, चतुर और चालाक कप्तान में अव्वल धोनी विकेट के पीछे कैचिंग हो या स्टंपिंग, दोनो में बेहद फुर्तिले हैं।
धोनी के बारे में कहा जाता है कि अनहोनी को होनी कर देते हैं धोनी। इस बात का सबूत यह है कि धोनी ने एक ही बॉल पर एक खिलाड़ी को दो बार आउट किया। लीगल डिलेवरी पर धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ी को अनोखे तरीके से दो बार आउट कर दिया।
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जैकब ओरम युवराज सिंह की फिरकी का सामना कर रहे थे। जैकब ने युवी की स्लो गेंद को आग बढ़ कर हिट करने की कोशिश की मगर बॉल बल्ले के आगे से लग कर पीछे हवा में चली गई। यह कैच धोनी के लिए बेहद आसान था। धोनी ने देखा कि ओरम क्रीज से बाहर खड़े हैं, तो धोनी ने तुरंत उन्हें रन आउट भी कर दिया। इस तरह धोनी ने ओरम को एक ही बॉल पर कैच और स्टंप आउट किया।
देखिए वीडियो-
https://youtu.be/mW9d5FjRhec