स्लम डॉग मिलेनियर वाले देव पटेल अब एक नई फ़िल्म में दिखाई देने वाले हैं। इस फ़िल्म का परिदृश्य भी भारत पर ही आधारित है। फ़िल्म का नाम है "LION"। फ़िल्म की कहानी कुछ यूं है कि एक लड़का है सुरु ऑस्ट्रेलिया में रहता है। उसके मां-बाप हैं। दोस्त हैं। ज़िंदगी बिलकुल सही चल रही है। पर इस लड़के के साथ दिक्कत ये है कि ये भारतीय है और इसके मां-बाप विदेशी। उन्होंने इसे गोद लिया है।
एक दिन सुरु के मन में अचानक ही अपने पुराने परिवार को ढूंढने की इच्छा जागती है। वो बचपन में उनसे अलग हो गया था। उसे अपने बचपन की बस कुछ स्मृतियां याद हैं। वो बहुत छोटा था जब वो अपने भाई से अलग होकर खो गया था। अब इन्हीं स्मृतियों के सहारे वो अपने पुराने परिवार को ढूंढने निकला है। इस बीच उसके मां-बाप जिन्होंने उसे गोद लिया और एक बेहतर ज़िंदगी दी और बहुत प्यार दिया, उनकी स्थिति एक अलग सवाल पैदा करती है। ट्रेलर आ चुका है। फ़िल्म दमदार लग रही है। मां बाप की भूमिका में Nichole Kidman और David Wenham नज़र आ रहे हैं।
इस ट्रेलर को देखकर साफ़ है कि परिस्थितियां कई पुरानी हॉलीवुड फ़िल्मों की याद दिला रही हैं जो कि भारत पर आधारित हैं। पर ज़ाहिर तौर पर इस बार ये एक नए मुद्दे के साथ आई है। तो दोस्तों ट्रेलर देखिए और हमें बताइए कि ये आपको कैसा लगा!
https://youtu.be/ziOLGzKq6oo