विस्तार
गर्मियों का मौसम आते ही पंखे की स्पीड़ बढ़ जाती है। आप अपने घर में यही वजह है कि डिज़ाइन पंखे लगवाते हैं ताकि गर्मियों के दिन ठंडे बीते। लेकिन क्या कभी आपने इस बात पर ध्यान दिया है कि हमारे देश में 3 ब्लेड वाले पंखे का यूज किया जाता है, विदेशों के उसी पंखे में 4 ब्लेड क्यों लगे होते हैं। तो चलिए जानते हैं 3 और 4 ब्लेड लगे होने का कारण।
भारत में अधिकतर हर घर में 3 ब्लेड के पंखे का यूज किया जाता है, लेकिन विदेशों में पंखे में 4 ब्लेड लगे होते हैं। दोनों का काम हवा देना ही है। लेकिन पंखे की ब्लेड मौसम की विविधता के कारण कम या ज्यादा होती है। भारत में जब गर्मी का मौसम आता है तो हर घर में पंखे चलते हैं। 3 ब्लेड वाला पंखा हल्का होता है और तेज़ चलता है। इसीलिए भारत में 3 ब्लेड वाला पंखा अधिक इस्तेमाल किया जाता है।
वहीं अमेरिका व अन्य देशों में पंखे का इस्तेमाल एसी का पूरी तरह फायदा लेने के लिये किया जाता है, ताकि पंखे के जरिये एसी की हवा पूरे कमरे में फ़ैल सके। इन पंखों का उद्देश्य हवा को पूरे कमरे में फैलाना ही होता है। 4 पंखों का होने की वजह से यह धीमे-धीमे चलता है और अपने काम को अच्छे से कर पाता है।