दीपाली अग्रवाल, टीम फिरकी, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:15 PM IST
विस्तार
आजकल की जो भी लड़कियां भूखे रह-रह कर अपना फिगर बना रही हैं या प्लास्टिक सर्जरी जैसी तकनीक अपना कर खुद को निखार रहीं, उन्हें इन राजकुमारी के बारे में जानने की जरुरत है। वो लड़के भी इन राजकुमारी के बारे में पढ़ लें जो अपने दिमाग में अच्छी फिजिक और ब्लीच शक्ल वाली लड़कियों को ही खूबसूरती का पैमाना मान बैठे हैं।
यह कहानी है पर्शिया की एक ऐसी राजकुमारी की जिन्होंने सुन्दरता के सभी मानकों को तोड़ दिया और इसके साथ कई नौजवानों का दिल भी। राजकुमारी के चेहरे पर घनी आइब्रोज और मूछें हैं जो 19वीं सदी की स्त्रियों की ब्यूटी की निशानी थे। उन्हें उस समय की 'सुन्दरता की मूरत' माना जाने लगा।
इस राजकुमारी के पीछे लड़कों की लाइन लगा करती थी और सभी के प्रस्ताव इन्होने ठुकरा दिए, उनमें से 13 ने इस बात से आहत होकर आत्महत्या कर ली थी।
प्रस्ताव ठुकराने की वजह ये थी कि राजकुमारी Anis al-Doleh कजर सल्तानत के शहंशाह Nasser al-Din Shah की पत्नी थीं और उनके हरम में रहा करती थीं।
राजा के हरम में रहने वाली सभी स्त्रियों इतनी ही खूबसूरत हुआ करती थीं, सभी के घनी भवें और मूछें थीं।
शहंशाह ने 47 साल राज किया और उनकी सल्तनत ईरान के 3000 साल के इतिहास में सबसे लम्बी सल्तनत रही लेकिन उनके समय की चर्चा इतिहास में राजकुमारी के कारण की जाएगी।