विस्तार
खेल और एडवेंचर, दो अलग अलग चीजें हैं। जब दोनों को एक साथ मिला दिया जाता है रिस्क और रोमांच दोगुना बढ़ जाता है। slacklining नाम के खेल का ऐसा ही कुछ मिजाज है। यहां एक रस्सी पर बिना किसी सहारे के सफर तय करना होता है। बिना किसी सहारे से मतलब है कि आपको बैलेंसिंग के लिए कुछ नहीं दिया जाएगा। इसी गेम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। क्योंकि यहां खेल में रोमांच के स्तर और बढ़ा दिया गया है।
पहली बात तो ये है कि जिस रस्सी पर बैलेंसिंग करते हुए सफर तय करना है, वो 1300 मीटर की ऊंचाई पर बंधी हुई थी। दूसरी शर्त ये है कि इस रेस में सिर्फ महिलाएं हिस्सा लेंगी और तीसरी शर्त यह है कि रस्सी पर आपको हील्स वाली सैंडिल पहनकर चलना है।
इस चैलेंज को तीन महिलााओं ने एक्सेप्ट किया। चीन की Hunan Province ने पहली कोशिश की और अपना सफर पूरा किया।
सबसे खतरनाक ये था कि हिल की ऊंचाई 5 सेंटीमीटर होनी जरूरी है।
कनाडा की मिआ नोबलेट ने इस टास्क को 22 मिनट 36 सेकण्ड में पूरा किया, अमेरिका की फेथ डिकी ने भी कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं रहीं।