विस्तार
दोनों ही टीम इंडिया के धांसू क्रिकेटर हैं और दोनों की अच्छी-खासी फैन फॉलोविंग है। एक की शादी हो चुकी है और एक की होने के चांस हैं। दोनों की लख्तेजिगर भी आए दिन अपनी बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।
मेरे ख्याल से इतनी हिंट इन दोनों को पहचानने के लिए काफी होगी।
कमाल की बात यह भी है कि स्कूल टाइम में दोनों साथ-साथ पढ़ीं और बढ़ीं। दोनों के लगभग कॉमन दोस्त बने। कई दफा दोनों ने दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर भी किया। लेकिन अब जब दोनों लाइम लाइट में आईं तो उन्हें बीते दिनों के बारे में पता नहीं था।
एकदिन अचानक जब एक ने अपने बचपन की बात छेड़ी को यादों का धागे जुड़ते गए और दोनों ही एक ही स्कूल में पढ़ने वाली निकलीं।
चलिए अब आपका सस्पेंस खत्म कर देते हैं। दरअसल ऊपर वाली तस्वीर में एक टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी हैं और दूसरी फोटो में मौजूदा कप्तान विराट कोहली की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हैं।
चौंक गए न! मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का ने बताया कि वह और साक्षी असम के एक छोटे गांव में एक साथ पढ़ती थीं। जब साक्षी ने मुझे बताया कि वे कहां रहती थीं तो मुझे आश्चर्य हुआ, क्यों कि उस जगह मैं भी रह चुकी थी। साक्षी जिस स्कूल में जाती थीं, उसमें मैं भी जाती थी। और फिर मुझे एक तस्वीर मिली जिसमें मैंने देखा कि साक्षी ने एक परी की तरह कपड़े पहने थे और मैंने मेरी फेवरेट हीरोइन माधुरी दीक्षित की तरह घाघरा पहना था। अंत में वह कहती हैं कि साक्षी बहुत मजाकिया हैं।
वाकई क्या ऐसा होता है? भई मानना पड़ेगा। इनकी जोड़ी देखकर लगता है कि ऊपर वाला भी इनके लिए प्लानिंग कर रहा होगा।