विस्तार
कथाओं में सावित्री का नाम तो आपने सुना ही होगा। कहते हैं कि सावित्री यमराज से अपने पति को छीन लाई थी। यहां हरियाणा के यमुनानगर में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पत्नी अपने पति को काल का ग्रास बनने से पहले छुड़ा गई। दरअसल, वीडियो में दिख रहा है कि कुछ बदमाश उसके पति पर बुरी तरह लाठियां बरसा रहे हैं इतने में यह महिला लाठी लेकर आती है और बदमाश भाग खड़े होते हैं।
यह बहादुर महिला 3 से 4 लोगों से अकेले ही भिड़ गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर महिला की जमकर तारीफ हो रही है। बताया जा रहा है कि इसकी वजह जमीनी विवाद है।