विस्तार
महिलाएं महिलाएं और महिलाएं..क्यों डर रहे हैं पुरुष महिलाओं से। अरे भई सदियां गवाह हैं कि महिलाएं तेज होती हैं, उनका दिमाग पुरुषों से ज्यादा तेज चलता है। अब आप रिसर्च कराएं या फिर शोध की खोज में निकल जाएं, लेकिन सच्चाई से आप मुंह नहीं मोड़ सकते हैं। मान लीजिए जनाब कि महिलाएं और महिलाओं का दिमाग दोनों ही तेज होता है।
महिलाओं के तेज दिमाग से लोग इतना डरे हुए हैं कि हर दिन उनके दिमाग पर किए गए शोध पर भिन्न-भिन्न तरह के खुलासे कर रहे हैं। गूगल बाबा के इंजीनियर महिलाओं को इतना कमतर आंक बैठे की उन्हें नौकरी ही गंवानी पड़ गई । अभी ये मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक नई खबर आ रही है एक एजेंसी ने महिलाओं के दिमाग पर ही शोध कर डाला है। और इस शोध में महिलाएं शत प्रतिशत पास भी हो गई हैं। शोध किया गया महिलाओं की वाकपटुता, इंपलसिवनेस और किसी भी परिस्थिति में खुद पर काबू रखने के साथ साथ विपरीत परिस्थियों को हैंडल करने में भी महिलाएं अव्वल साबित हुई हैं।
शोध कर्ताओं ने 46 हजार मस्तिष्क को गौर से जांचा परखा है। शोध कर रहे लोग देखने में जुटे थे कि महिलाएं क्यों अलग हैं और अलग सोचती हैं। कैसे वो कई कई मामलों को एक साथ हैंडल कर लेती हैं किसी विपरीत परिस्थिति में वो कैसे खुद को संभाल लेती हैं जबकि पुरुष बहुत सारे काम एक साथ आने पर झुंझला जाते हैं।
तो अब महिलाओं को दिमागी रूप से कमजोर बताने से पहले सोच लेना चाहिए। वैसे ये बहुत जरूरी है जानना कि पुरुषों का मस्तिष्क तालमेल बिठाने में अव्वल रहा है। इस शोध में 119 स्वस्थ, 26,683 मरीजों सहित कई लोगों पर गहन अध्ययन किया।