नवरात्र में चारों तरफ गरबे की धूम मची हुई है। हर उम्र के लोग इसका आनंद लेने में पीछे नहीं हटते हैं लेकिन महिलाओं के लिए गरबे का विशेष महत्व है और उन्हें तो बस एक मौका चाहिए। मुंबई जैसे भागदौड़ भरे शहर में इन सब चीजों के लिए समय निकालना मुश्किल होता है। वहीं अगर बात मुंबई के लोकल बस की हाे तो यहां की फास्ट लाइफ का नजारा इन बसों में आराम से देखा जा सकता है।
लेकिन हाल ही में मुंबई लोकल में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। बस में महिलाओं को गरबा करते हुए देखा गया। चलती बस में महिलाओं ने आखिर गरबे का जश्न मना ही लिया। वायरल हो रहे इस वीडियो को अगर देखें तो आप समझ जाएंगे कि गरबे के नशे से कोई नहीं बच पाता है।