विस्तार
भारतीय स्टंटबाज अमनदीप सिंह ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम शामिल करने के दावा पेश किया। इनका दावा है कि इन्होंने 3000 से ज्यादा सुपरब स्टंट किए हैं। ‘स्टीलमैन ऑफ इंडिया’ के नाम से मशहूर अमनदीप सिंह ने ऐसे-ऐसे स्टंट करके दिखाएं जो आपको हैरान कर देंगे। उन्होंने अपने प्राइवेट पार्ट पर हथौड़े से दनादन कई वार भी सहे।
आपको बता दें अमनदीप सिंह हरियाणा के रहने वाले हैं। उनका जन्म एक छोटे से गांव में हुआ था। 7 साल की उम्र तक सिख मार्शल आर्ट सीखने के बाद 10 साल की उम्र तक वह आसपास के सभी बच्चों में सबसे ज्यादा ताकतवर हो गए थे।
और अब वह अपने इसी स्किल का उपयोग खौफनाक स्टंट करने में करते हैं। अमनदीप का कहना है कि वह बड़े से बड़ा रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं और दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स बनना चाहते हैं। उनके हैरतअंगेज स्टंट्स के कारण उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाने के लिए अमनदीप सिंह ने दो लोगों को अपने दातों से उठा दिया। इनका वजन 150 किलो से ज्यादा था। इसके अलावा उन्होंने 20 मोटरसाइकिलों को अपने हाथ से रोका और आगे बढ़ने नहीं दिया, 50 से ज्यादा बियर की बोतलों को अपने मुक्के से चकनाचूर कर दिया, कार को अपने ऊपर से गुजारा ऐसे ही करीब 11 स्टंट करके दिखाए।