शुक्रवार की रात पाकिस्तानी फ़ौज और इंडिया के बीएसएफ जवानों के बीच फायरिंग हुई थी। फायरिंग जम्मू के हीरानगर सेक्टर में हुआ था। जिसमें बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की फायरिंग का रपेट के जवाब दिया। और जवाब क्या दिया, उनको समझा दिया गया दुबारा फायरिंग करने से पहले 20 बार सोच लेना। लेकिन इस फायरिंग में गुरनाम को एक गोली लग गई थी। जिसके बाद जम्मू के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जहां इलाज के दौरान ही 26 साल के गुरनाम शहीद गए।
उड़ी में आर्मी बेस केम्प पर हुए हमले के बाद इंडियन आर्मी ने पीओके में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक किया था। जिसमें आतंकियों के कई बेस केम्प तबाह हो गए थे। इसके बाद से ही पाकिस्तानी फ़ौज लगातार सीज फायर तोड़ रही है। शुक्रवार को भी वही हुआ था। जिसके बाद बीएसएफ ने भी अपनी बंदूकें खोल दी। फायरिंग में 6 पाकिस्तानी रेंजर निपट गए। जिसके बाद उनकी अकड़ शांत हो गई। लेकिन पाकिस्तान ने ये माना नहीं।
इसी फायरिंग में गुरनाम को गोली लग गई थी। गोली लगने के बाद गुरनाम को वहां से दूर 90 किलोमीटर जम्मू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत बहुत अच्छी नहीं थी। और अब गुरनाम हमाए साथ नहीं हैं।