विस्तार
महाभारत को लेकर भारतवंशियों खासकर हिंदुओं में एक अलग ही आस्था है, उसकी बड़ी वजह है इसका भारतीय इतिहास और धार्मिक आस्थाओं से जुड़ा होना। इसी वजह से महाभारत और उसके चरित्रों को लेकर भारत के लोगों में विशेष आस्था और श्रद्धा रहती है, लेकिन ये आस्था किसी विदेशी में भी दिखाई दे और वो भी इस हद तक कि महाभारत से प्रेरित होकर वो अपने जीवन की धारा ही बदल ले तो।
जी हां कुछ ऐसे ही इटली के कलाकार गियामपोलो तोमासेत्ती। जो एक इटेलियन पेंटर हैं लेकिन महाभारत से इस कदर प्रेरित हैं कि लगभग 5 साल तक महाभारत के चरित्रों का गहन अध्ययन करके उन्हें अपनी कूची से पर्दे पर उतार दिया।
कुछ चित्रों में तो तोमासेत्ती ने 12 साल की मेहनत के बाद महाभारत के पात्र और घटनाओं का ऐसा सजीव वर्णन किया है कि देखकर अच्छे अच्छे हैरान हैं। तोमासेत्ती पिछले सात साल से इटली के वृंदावन विला स्थित इंटरनेशनल वेदिक हार्ट एकेडमी के सदस्य भी हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो ही खास तस्वीरें।
यह है उनकी आर्ट सीरीज का कवर पेज...
भीष्म पितामह के तीरों से छलनी होने का दृश्य...
युद्ध के दौरान रथ का पहिया निकालते कर्ण
युद्ध के दौरान रणनीति पर चर्चा करते पांडव
अपने पुत्र कर्ण के साथ कुंती
चौसर खेलते कौरव और पांडव
युद्ध के मैदान में चारों तरफ से घिरे अभिमन्यू
महाभारत के युद्ध का ही एक दृश्य