विस्तार
रिलेशनशिप में प्यार, मिठास और विश्वास बढ़ाने के लिए आज की तारीख में तकरीबन हर प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेटेस्ट आइफोन जरूर गिफ्ट करना चाहता है। प्रपोज भी करना हो तो भी लड़का आइफोन जैसे महंगे गिफ्ट पर ही भरोसा करता है। हो भी क्यों न, इस फोन की कीमत कहीं न कहीं लड़की के दिल में लड़के के लिए ऑटोमेटिक प्यार जो पैदा कर देती है।
आइफोन हाथ में हो तो स्टेटस ही कुछ और ही हो जाता है। किट्टी पार्टी में रोब दिखाने और बात करने के लिए एक नया टॉपिक मिल जाता है। और हाथ में अगर आइफोन 10 हो तो झुक कर चलने वाला इंसान भी तन कर चलने लगता है। आइफोन का नाम सुनते ही अक्सर लड़कियां उछलने-कूदने लगती हैं। जरा सोचिए, जब इस लड़की को लड़के ने 25 आइफोन एक्स देकर प्रपोज किया होगा तो उसे कैसा लगा होगा! जी हां, यकीन करना मुश्किल है, लेकिन सच है कि इस लड़की को लड़के ने 2 दर्जन से ज्यादा आइफोन एक्स देकर अपने प्यार का इजहार किया।
चीन के रहने वाले एक शख्स 'चेन जोकि शेन्जेन' इंजीनियर हैं। उन्होंने अपनी अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए 25 आइफोन X खरीदे और इन्हें हार्ट शेप बनाकर बीच में इंगेजमेंट रिंग रख दी। आप इसे दुनिया के सबसे महंगे प्रपोजल में से एक कह सकते हैं।
क्योंकि इन 25 आइफोन्स की कीमत करीब 25 लाख रुपये तो होगी ही और ऊपर से इंगेजमेंट रिंग। शायद इस इंगेजमेंट रिंग की भी कीमत उतनी नहीं होगी जितनी इन आइफोन्स की है।
शेन्जेन की गर्लफ्रेंड का नाम ली है। ली 25 साल की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब शेन्जेन से पूछा गया कि वो इतने आइफोन X का क्या करेंगे? तो जवाब मिला कि, जितने दोस्तों ने उसे उसकी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने में मदद की, उन सबको एक-एक आइफोन X दिया जाएगा।
इस खबर को पढ़ दुनिया की हर लड़की जल उठेगी। आम लोग आइफोन 10 को सिर्फ ख्वाब में ही देख पाते हैं, जबकि इस लड़की के पास इतने आइफोन्स हैं कि वो एक दुकान खोल सकती है।
dc