विस्तार
बिहार, एग्ज़ाम्स और विवादों का पुराना नाता है। कभी बिहार में स्कूली परीक्षाओं के दौरान खुलेआम नकल दिखाई देती है, तो कभी सेना की भर्ती की परीक्षा में छात्रों को बिना कपड़ों के एग्ज़ाम लिखना पड़ता है। वैसे बिहार के डिप्टी सीएम तेजु भइया भी बहुत ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं, मगर वो बात दूसरी है।
इस साल तो बिहार के नतीजों ने सनसनी फैला दी। इस साल राज्य में 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 50% भी नहीं रहा।
बात यहीं खत्म नहीं होती, क्योंकि यहीं से तो असली मसाला आता है। अग्रेज़ी न्यूज चैनल ‘इंडिया टूडे’ की एक वीडियो में बिहार टॉपर तक सवालों के घेरे में हैं।
बिहार में जिस लड़की को सबसे ज़्यादा मार्क्स मिले हैं, उसे अपने सब्जेक्ट के बारे में कोई अता-पता नहीं है। सबसे ज़यादा नंबर लाने वाली इस लड़की को लगता है कि यह कुकिंग से रिलेटेड ‘कुछ’ है।
‘इंडिया टूडे’ के दिखाए गए इंटरव्यू में, हाजीपुर की जिस लड़की को 500 में 444 नंबर मिले, उसे अपने सब्जेक्ट का नाम ही नहीं मालूम।
केमिस्ट्री की टॉपर के अनुसार अलुमिनियम सबसे रिएक्टिव पदार्थ होता है। देखिए यह मजेदार विडियो:
https://twitter.com/IndiaToday/status/737514179284738048
इस वीडियो को देख कर हमें हंसी भले ही आए लेकिन यह वीडियो स्टेट बोर्ड एजुकेशन और एग्जाम्स पर एक गंभीर सवाल उठाता है। हालांकि इस छोटे से वीडियो से इस लड़की की काबिलियत को पूरी तरह खारिज करना ठीक नहीं, मगर ये एजुकेशन सिस्टम पर एक गंभीर कटाक्ष है।
अब इतनी बड़ी बात हो और ट्विटर पर बात न बने, यह कैसे संभव हो सकता है। ट्विटर पर लोगों ने इस वीडियो को आड़े हाथ लिया:
https://twitter.com/goutamsahoo1983/status/737530242567311360
https://twitter.com/ArvindMahajan10/status/737486146532442112
https://twitter.com/anshulz/status/737253748716670977
https://twitter.com/MrStark__/status/737253483095728128
नितीश बाबू सुनिए, देखिए और बताइए.... क्या हो रहा है आपके बिहार में!!