जरा गौर से दें इस शख्स पर ध्यान, बांग्लादेश, श्रीलंका से ज्यादा हैं लड़ाकू विमान
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Ayush Jha
Updated Fri, 30 Aug 2019 04:30 PM IST
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
किस देश के पास कितनी ताकत है ये उसकी सैन्य क्षमता पर निर्भर करता है। सैन्य क्षमता कितनी मजबूत है ये उसके 'फाइटर जैट' पर निर्भर करता है। दुनिया में जब कोई देश किसी देश से टकराने की सोंचता है, तो सबसे पहले वह अपने विरोधी देश की सामरिक शक्ति की गणना करता है। जिसमें देश की वायु शक्ति महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। आज के समय में कई देशों के पास ऐसे 'फाइटर जैट' है कि पलक झपकते ही अपने दुशमन कोे नेस्तनाबुत कर दे और कई तो ऐसे है जिनके पास कोई सैन्य शक्ति ही नहीं है।
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
ऐसे में हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है, जिसके पास कई देशों से ज्यादा फाइटर जेट हैं। जी हां इस शख्स ने दुनिया का लगभग हर फाइटर जेट खरीद रखा है। इस शख्स के पास बांग्लादेश और श्रीलंका से भी ज्यादा लड़ाकू विमान मौजूद हैं। जी हां, फ्रांस के बिओने टाउन में रहने वाले 87 वर्षीय मिशेल पोंट के पास दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्लीट है जिसमें 110 लड़ाकू विमान शामिल हैं।
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
ग्लोबल फायर इंडेक्स 2019 के अनुसार बांग्लादेश के पास कुल 90 लड़ाकू विमान हैं जबकि श्रीलंका के पास कुल 76 एयरक्राफ्ट हैं जिसमें हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं। मिशेल पोंट के विमानों के फ्लीट में हाल में ही अमेरिका का अत्याधुनिक एफ-16 भी शामिल हुआ है। वह दुनिया में अकेले ऐसे शख्स हैं जिनके पास इतनी बड़ी संख्या में हवाई जहाज हैं।
mishel pont house
- फोटो : social media
मिशेल पेशे से पायलट रह चुके हैं। अपने गार्डन में लड़ाकू जहाजों की इतनी बड़ी संख्या रखने के कारण इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। हालाकि इसमें से कोई भी विमान उड़ान भरने की स्थिति ( फ्लाइवे कंडीशन) में नहीं है। उनके इस प्राइवेट म्यूजियम को देखने के लिए हर साल लगभग 40 हजार पर्यटक पहुंचते हैं।
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
इससे होने वाली कमाई से वह नए फाइटर प्लेन को खरीदते हैं। जिससे उनके बेड़े में विमानों की संख्या बढ़ सके। इन्हें देखने के लिए साल भर में 40 हजार पर्यटक पहुंचते हैं। पोंट ने बताया कि वह पायलट रह चुके हैं। मिशेल ने लड़ाकू विमानों को संग्रहित करने का काम साल 1980 में शुरू किया था। मिशेल पोंट का मकसद है इन्हें कबाड़ होने से बचाना। अब वह पर्यटकों द्वारा मिलने वाली राशि से प्लेन खरीदते हैं।
mig 21
- फोटो : social media
यह रूसी मूल का मिग-21 विमान है। इसी के उन्नत संस्करण मिग 21 बाइसन का उपयोग आज भी भारतीय वायु सेना करती है।
डीएच-112 वेनम
- फोटो : social media
यह ब्रिटिश मूल का सिंगल इंजन वाला डीएच-112 वेनम विमान है। इसका उपयोग रॉयल एयरफोर्स (RAF) द्वारा स्वेज संकट के दौरान किया गया था।
डसॉल्ट मिराज III
- फोटो : social media
यह फ्रांसीसी मूल का सिंगल सीट और सिंगल इंजन वाला डसॉल्ट मिराज III लड़ाकू विमान है। इसे फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन द्वारा विकसित और निर्मित किया गया था।
डसॉल्ट मिराज 5 बीए
- फोटो : social media
यह बेल्जियम एयर फोर्स का लड़ाकू विमान डसॉल्ट मिराज 5 बीए है। जिसे पर्यटकों के लिए लॉन में सजाया गया है।
Vought F-8 Crusader
- फोटो : social media
वियतनाम युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना द्वारा Vought F-8 Crusader का उपयोग मुख्य रूप से किया गया था।