विस्तार
'आपने दुल्हन को डांस करते हुए देखा होगा लेकिन ऐसा नहीं' ये एक इंस्टाग्राम पोस्ट की इंट्रो लाइन है। जिसका वीडियो अब वायरल हो चुका है। ख़बर लिखे जाने तक वीडियो को 8 लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। बता दें कि वीडियो को कल ही पोस्ट किया गया है।
वीडियो में एक दुल्हन चूड़ा, चोली और जींस में पंजाबी संगीत पर डांस कर रही है। जानकारी के मुताबिक दुल्हन का नाम रशिका है। रशिका पंजाबी गायक मनकीरत औलख के गाने पर डांस कर रही हैं। बाद में मनकीरत औलख ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने का वीडियो पोस्ट किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रशिका एक कत्थक डांसर हैं। वो पिछले 16 साल से डांस सीख रही हैं। उन्होंने शादी के दिन डांस परफॉर्म करने का फैसला लिया। सोमवार को रशिका की मयंक से शादी हुई।