विस्तार
Viral Jokes: वर्तमान समय में लोगों के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से हमारी सारी टेंशन चली जाती है और हमारा मन हल्का हो जाता है। लेकिन व्यस्त लाइफस्टाइल होने के चलते लोगों के पास हंसने का भी समय नहीं होता है। ऐसे में लोग अक्सर तनाव व अवसाद का शिकार हो जाते हैं। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी सुबह और शाम हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से आप मानसिक तनाव के साथ कई बीमारियों से भी बच सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
लड़की- यार, बस स्टॉप पर 1 घंटे तक बस ही नहीं आई फिर मैंने BMW खरीदी...!
ब्वॉयफ्रेंड- wow, तुमने BMW खरीद ली...लेकिन इतने पैसे आए कहां से...?
लड़की- अरे मैं BMW यानी बिसलरी मिनरल वॉटर की बात कर रही हूं...
बहुत तेज प्यास जो लगी थी ना...!
डॉक्टर ने अपने जीवन का पहला ऑपरेशन किया, ऑपरेशन के थोड़ी देर बाद ही मरीज मर गया...!!
डॉक्टर ने दीवार पर टंगी भगवान की तस्वीर की ओर हाथ जोड़कर सिर झुकाते हुए पूरी श्रद्धा से बोला -
हे प्रभु, मेरी ओर से यह पहली भेंट स्वीकार कीजिए...!
अध्यापक ने एक छात्र से पूछा - बताओ, शाहजहां कौन था...?
छात्र- जी, वह एक मजदूर था...
अध्यापक- कैसे...?
छात्र- आपने ही तो कहा था कि शाहजहां ने कई
इमारतों का निर्माण किया था...!!!
देवर- आप बहुत सुंदर हो भाभी जी, आप एकदम रानी जैसी हो.
भाभी- अरे, सच में क्या?
देवर- जी, भाभी जी.
भाभी- और क्या बताओ क्या कर रहे हो अभी?
देवर- मजाक
पति- सुनो, रात भर मोबाइल चार्जिंग पर मत लगाना, बैटरी फट जाएगी...!
पत्नी- आप चिंता ना करें, मैं बैटरी निकाल कर चार्जिंग पर लगाऊंगी...!