विस्तार
Husband Wife Jokes: हंसने से हम तनाव मुक्त रहते हैं। हंसने-मुस्कुराने से हमारे आस-पास के लोग भी खुश रहते हैं। चेहरे पर हल्की सी मुस्कान हमारी सुंदरता को और बढ़ा देती है, ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करते हैं। इसलिए हंसना हर तरह से फायदेमंद और जरूरी साबित होता है। इसके अलावा हंसते-मुस्कुराते रहने से इंसान का मन हमेशा प्रसन्न रहता है। साथ ही कई बीमारियों से भी सुरक्षा मिलती है। यही वजह है कि हम आपके लिए रोजाना कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी हम कुछ जोक्स लाए हैं, जिन्हें पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने के मजेदार सिलसिला...
दो समधी ड्रिंक करने बैठे-
लड़के का पिता- कितना पानी डालूं?
लड़की का पिता- नो वॉटर।
लड़के का पिता- क्यों?
लड़की का पिता- हमारे यहां बेटी के घर का पानी नहीं पीते
ये होते हैं संस्कार!
गोलू नाई की दुकान पर बाल कटवा रहा था,
इतने में ही एक बहुत ही सुंदर लड़की दुकान में आई
गोलू बोला: नमस्ते जी, आप बहुत सुंदर हैं।
लड़की: शुक्रिया!
गोलू: क्या आज शाम को हम कहीं मिल सकते हैं?
लड़की: जी नहीं, मैं शादीशुदा हूं।
गोलू: पति से कह देना सहेली से मिलने जा रही हूं...!
लड़की: आप खुद कह दो वही इस समय आपके बाल काट रहे हैं..!
नाई ने चोलू को कर दिया गंजा!
मेरा एक दोस्त मुझसे हमेशा कहता था।
भाई कुछ अलग कर,
मैंने उसकी गर्लफ्रेंड को उससे अलग करवा दिया,
अब जूते लेकर मुझे ढूंढ रहा है।
हरियाणा रोडवेज की बस में..
भाई बीड़ी पी सकूं सूं कै?
कंडक्टर- टिकट ले राखी है?
यात्री- हां ले राखी है
कंडक्टर- फेर चाहे सलफास खा ले
लड़की: आज पापा ने मुझे तुम्हारे साथ बाइक पर जाते देख लिया..!!
लड़का: ओह, फिर क्या हुआ?
लड़की: वही जिसका डर था...!
बस के किराये के पैसे वापस ले लिए!
मास्टर- सभी लड़कियों को बहन मानो..
रामफल- मैं ना मानू.
मास्टर- क्यों?
रामफल- इतने भात तेरा बाबू भरै गा..