विस्तार
जोक्स: इंसान को स्वस्थ रहने के लिए दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आप भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम जोर जोर से हंसने की आदत डाल लीजिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि वह किसी भी समय भी हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए
बच्चा- मैने सोचा स्कूल ले जा रहे होंगे !
मास्टर जी - तुमने होमवर्क क्यों नहीं किया...?
गप्पू - मैं हॉस्टल में रहता हूं ना...!
मास्टर जी - तो...?
गप्पू - हॉस्टल में होमवर्क कैसे कर सकता हूं,
हॉस्टल वर्क देना चाहिए था ना...!
फिर हुई गप्पू की जोरदार धुनाई...!
बस में एक लड़के की नजर पीछे की सीट पर बैठी लड़की पर पड़ी
लड़का- पहचाना मुझे?
लड़की- नहीं तो
लड़का- अरे, हम दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे
लड़की- पढ़ती तो मैं थी...तू तो रोज मुर्गा ही बनता था
हो गई न चौड़े में बेइज्जती।
पत्नी चिल्ला कर बोली- आज शाम को जल्दी घर आ जाना
पति- क्यों कुछ खास है क्या?
पत्नी- मायके से रिश्तेदार आ रहे हैं
पति- मेरा दिमाग मत खाओ, मैं व्यस्त हूं, कौन-कौन आ रहा है?
पत्नी- मेरी दोनों छोटी बहनें आ रही हैं
पति खुश होकर बोला- तुम्हारे रिश्तेदार मतलब मेरे रिश्तेदार
पक्का समय से आ जाऊंगा।
महिला- बाबा, कोई ऐसा व्रत बताइए, जिससे पति की उम्र लंबी हो...?
बाबा- आप हफ्ते में चार दिन मौन व्रत रखा करो...!