विस्तार
हिंदी जोक्स: हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर मन प्रसन्न रहता है दिन अच्छा बीतता है और चेहरे पर खुशी रहती है। इंसान के अच्छे स्वास्थ्य के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर हमेशा चिंतित रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों की चेपट में आ सकते हैं। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए जिससे मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक आदमी भैंस वाले के पास
भैंस लेने के लिए गया....
आदमी- इस भैंस की तो एक आंख खराब है
तुम फिर भी इसके 30000 मांग रहे हो....
भैंस वाला- तुमको भैंस दूध के लिए चाहिए
या फिर नैन मटक्का करने के लिए चाहिए।
एक दोस्त दूसरे दोस्त से – गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया..
अब गाड़ी को आगे नहीं ले जा सकते.
दूसरा दोस्त – कोई बात नहीं..
गाड़ी को रिवर्स गियर में लगाओ,
घर वापिस चलते हैं..
लड़का शादी के लिए लड़की देखने गया।
उसने सोचा क्यों न लड़की से अंग्रेजी में बात करूं?
उसने लड़की से पूछा- इंग्लिश चलेगी ना?
लड़की- जी प्याज और नमकीन साथ हो तो देसी भी चलेगी।
लड़के को लगा झटका!
हमने पटाई थी एक लड़की
तो लगा की अब तो
हमारी लॉटरी ही निकल गयी....
हमने उसे डेट पर मिलने को बुलाया
तो वो राखी बांध कर
निकल गयी।
डॉक्टर- चश्मा किसके लिए बनवाना है?
बंटी- टीचर के लिए।
डॉक्टर- पर क्यों?
बंटी- क्योंकि उन्हें मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं।