विस्तार
चुटकुले: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है। हंसी आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पति और पत्नी के बीच काफी देर से
झगडा चल रहा था।
उसके बाद पति की बोली गयी
मात्र एक लाइन ने झगडा
खत्म कर दिया।
पति- "तुम इतनी सुन्दर हो
तो क्या कुछ भी बोलोगी"
इसके बाद पति को चाय के साथ बिस्किट भी मिली।
पत्नी- सुनो जी, मैंने नए डिटर्जेन्ट
से अपना नया सूट धोया
और वो छोटा हो गया।
अब क्या करूं?
पति- उसी डिटर्जेन्ट से नहा भी ले….
फिट आ जाएगा।
राजू- पापा जी मैं कल से स्कूल नहीं जाऊंगा।
पापा- क्यों बेटा जी,
राजू- पापा आज हमारे स्कूल में वजन किया गया था।
पापा- तो क्या हुआ बेटा
राजू- आज वजन किया है कल कही बेच दिया तो।
पत्नी- अजी सुनते हो
मेरी 50 की उम्र होते हुए भी
आपका एक दोस्त मेरी हुस्न की
तारीफ करता है।
पति- असलम भाई होगा।
पत्नी- आपको कैसे पता ?
पति- वो हरामी
सिर्फ और सिर्फ
कबाड़ का व्यापारी है।
मां- राजू जा, लैंप जला दे।
कुछ देर के बाद भी जब राजू ने लैंप नहीं जलाया तो
उसकी मां ने पूछा- लैंप कहां है?
राजू- मां आपने कहा था लैंप जला दे,
तो मैंने लैंप को चूल्हे पर जला दिया।